Vaathi OTT Release: साउथ के एक्टर धनुष की सुपरहिट फिल्म 'वाथी' इस OTT पर रिलीज!

यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2023 20:56 IST
ख़ास बातें
  • धनुष की इस फिल्म को सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज किया गया था।
  • फिल्म 17 मार्च को ओटीटी पर आ चुकी है।
  • Vaathi फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग दी गई है।

धनुष की सुपरहिट फिल्म वाथी को ओटीटी पर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है।

Photo Credit: Instagram/Netflix

साउथ सिनेमा के जानेमाने एक्टर धनुष की फिल्म वाथी (Vaathi) बॉक्स ऑफिस पर कामयाब फिल्म रही। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई। अब इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में लीड रोल धनुष का है जिनके साथ में संयुक्ता मेनन भी हैं। सपोर्टिव कैरेक्टर्स में साईं कुमार, तनिकेला भरण, राजेंद्रन और श्रुतिका जैसे नाम शामिल हैं। आप भी इस फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम कर इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जिसके बारे में पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

धनुष की सुपरहिट फिल्म वाथी को ओटीटी पर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म 17 मार्च को ओटीटी पर आ चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। वाथी का मतलब सर होता है। धनुष की इस फिल्म को सिनेमाघरों में 17 फरवरी को रिलीज किया गया था। उसके अब ठीक एक महीने के बाद यह ओटीटी पर आ गई है। Netflix के Twitter हैंडल से इसे लेकर पोस्ट किया गया और फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई। 

आपको बता दें कि Vaathi फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग दी गई है जो कि अच्छी रेटिंग मानी जाती है। इसे फॉर्च्यून फॉर सिनेमाज व सितारा एंटरटेनमेंट्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म का प्रोडक्शन वामसी और साई द्वारा किया गया है। फिल्म को तमिल और तेलुगू वर्जन में रिलीज किया गया था। जिसे रेड जाइंट मूवीज, सैवन स्क्रीन स्टूडियो के साथ पेन स्टूडियो ने आउट किया था। देखें फिल्म का ट्रेलर- 

वाथी की कहानी (Story of Vaathi) 
बाला मुरुगन (धनुष) एक सहायक अध्यापक हैं। जो दूर के एक गांव में पढ़ाने आते हैं। प्रदेश की सरकार इस दौरान एक नया बिल पास करती है जिसके तहत सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों में तब्दील किया जाना है। इससे गरीब बच्चों के लिए चिंता पैदा हो जाती है कि वह प्राइवेट स्कूल की फीस का बोझ उठा पाएंगे या नहीं। इससे कहीं उनका भविष्य अंधकार में न चला जाए। बाला इस परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाता है। इस दौरान उसे कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। वह इस लड़ाई को जीत पाता है या नहीं, यही फिल्म की कहानी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vaathi OTT Release, Vaathi film, Vaathi netflix

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.