शाहरुख खान ने क्यों ट्वीट किया 26 साल पहले आई इस हिट फिल्म का नाम! फैंस हो गए बेताब

हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 22:22 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी।
  • इसमें एथन हॉक, उमा थुरमन और जूड लॉ को मेन कैरेक्टर में दिखाया गया है।
  • शाहरुख का ये ट्वीट उनके स्ट्रगल से जोड़कर देखा जा रहा है।

शाहरुख खान के ट्वीट के बाद फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है।

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख ने फिल्म पठान से चार साल बाद वापसी की है। उनके कमबैक को लेकर अब एक और ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है। फैंस उनकी फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पठान को शाहरुख की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जाने लगा है, और शायद वजह भी यही लग रही है कि फैंस के बीच फिल्म इतनी पॉपुलर हो रही है। लेकिन कमबैक शब्द को लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद 26 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म चर्चा में आ गई है। क्या है पूरा मामला, हम आपको बताते हैं। 

पठान की ताबड़तोड़ कमाई इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। यहां तक कि फिल्म को शाहरुख खान की कमबैक फिल्म भी कहा जाने लगा है। लेकिन शाहरुख खान ने अपने एक ट्वीट में हॉ़लीवुड फिल्म गैटेका का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है (हिंदी में अनुवादित), 'गैटेका मूवी! मैंने वापस आने के लिए कुछ भी नहीं बचाया है। मुझे लगता है कि जिंदगी थोड़ी सी ऐसी ही है। आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं ... आप आगे बढ़ने के लिए बने हैं। वापस मत आइए। जबकि तुमने जो भी शुरू किया था, उसे पूरा करने की कोशिश करो। एक 57 साल के आदमी की सलाह।'

इस हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी। यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें एथन हॉक, उमा थुरमन और जूड लॉ को मेन कैरेक्टर प्ले में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कुछ यूं थी कि इसमें जेनेटिक्स की मदद से कोई व्यक्ति अपनी क्षमता को जान सकता था। इस बीच एक लड़के ने अपनी किस्मत को चमकाने के लिए सबसे झूठ बोला और अपने सपने पूरे करने की कोशिश की। शाहरुख का ये ट्वीट उनके स्ट्रगल से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्वीट के बाद फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है और वे इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। लेकिन यह फिल्म भारत में किसी भी ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है। आप इसे इंटरनेट पर सर्च करके किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। पठान फिल्म की बात करें तो, इसकी सक्सेस का परचम तीसरे दिन भी लहराता दिखाई दिया। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में तीसरे दिन 300 करोड़ को पार कर गई। यानि कि हर दिन यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर यह आज यानि, शनिवार को भी ऐसे ही कलेक्शन ट्रेंड दिखाती है तो कोई हैरानी नहीं होगी कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म पहले वीकेंड में ही विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर जाए।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  2. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  3. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  4. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  2. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  4. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  5. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  6. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  7. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  8. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  10. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.