Pop Kaun Trailer: जाते-जाते फिर हंसा गए सतीश कौशिक... कॉमेडी सीरीज Pop Kaun का ट्रेलर रिलीज

सभी के सभी एपिसोड 17 मार्च को ही रिलीज कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मार्च 2023 20:54 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सामने आते ही फैंस की आंखें नम
  • 'पॉप कौन' (Pop Kaun) के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं
  • सीरीज के शो 17 मार्च से दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।

सीरीज के शो 17 मार्च से दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे।

Photo Credit: Twitter/Disney Plus Hotstar

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार और फिल्म मेकर सतीश कौशिक ने 9 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मशहूर कलाकार की याद में Disney Hotstar ने उनके आखिरी शो 'पॉप कौन' (Pop Kaun) का ट्रेलर रिलीज किया है। हालांकि ओटीटी पर यह सतीश कौशिक का पहला ही शो होने वाला था, जो अब आखिरी भी बन चुका है। आने वाले सप्ताह में रिलीज होने वाले इस शो में दर्शकों को कॉमेडी जगत की कई मशहूर हस्तियां दिखाई देंगी। ट्रेलर को देख एक तरफ जहां फैंस को हंसने का थोड़ा मौका मिला है, वहीं कुछ लोगों की आंखें भी नम हो आई हैं। 

सतीश कौशिक के वेब शो 'पॉप कौन' (Pop Kaun) का ट्रेलर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar की ओर से रिलीज कर दिया गया है। सीरीज के शो 17 मार्च से दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे। सभी के सभी एपिसोड 17 मार्च को ही रिलीज कर दिए जाएंगे। ट्रेलर की शुरुआत ही 'मेरा बाप कौन है' से होती है जिसकी खोज आखिर तक जारी रहती है। 2.17 मिनट के इस मजेदार ट्रेलर में आप कई दफा ठहाका लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और जैमी लीवर समेत सभी कलाकारों की फ्रेश कॉमेडी आपको ट्रेलर में ही काफी हद तक गुदगुदा जाती है। आप भी देखें ये मजेदार ट्रेलर- 

'पॉप कौन' (Pop Kaun) के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। 17 मार्च से स्ट्रीम होने जा रहे शो के ट्रेलर को मेकर्स ने दिवंगत सतीश कौशिक को समर्पित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कॉमेडी के महान कलाकार सतीश कौशिक को सलाम, जिनके काम ने सालों तक हमें हंसाया है। सभी एपिसोड 17 मार्च से स्ट्रीम किए जाएंगे'। वेब शो में  कुणाल खेमू, सतीश कौशिक, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, नूपुर सेनन और जैमी लीवर मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सामने आते ही फैंस ने भी सतीश कौशिक को याद किया। एक यूजर ने लिखा, 'हम उम्मीद करते हैं कि आपकी ये आखिरी फिल्म हिट होगी, और दुनिया में सभी लोग इसे सफल बनाने की कोशिश करेंगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इंडस्ट्री आपको कभी भुला नहीं पाएगी। आप बहुत अच्छे इंसान थे। फैंस के दिलों में आप हमेशा जिंदा रहेंगे।' इसी तरह हजारों की संख्या में ट्रेलर पर कमेंट फैंस की ओर से किए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.