तलाक और TV शो के बीच सानिया मिर्जा ने इस शख्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, देखें वीडियो

इससे पहले सानिया और शोएब को दुबई में साथ देखा गया था जब इनके बेटे ईशान मिर्जा का जन्मदिन था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • सानिया मिर्जा ने फराह खान के साथ मनाया जन्मदिन
  • सोशल मीडिया पर फराह ने पोस्ट किया सानिया का बर्थडे वीडियो
  • सानिया ने शोएब मलिक के साथ नहीं पोस्ट किया कोई फोटो

सानिया मिर्जा को उनके पति शोएब मलिक ने भी जन्मदिन की बधाई दी थी।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबरों के बीच सानिया ने कल अपना जन्मदिन किसी और शख्स के साथ मनाया। सानिया और उनके इस दोस्त के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। जहां एक तरफ सानिया और शोएब के तलाक की खबरें मीडिया में छाई हैं, वहीं पिछले कुछ दिनों में कुछ ऐसी बातें भी सामने आई हैं जिनसे इन दोनों सिलेब्रिटीज के फैन्स उलझन में पड़ गए हैं। अब सानिया ने अपने इस खास दोस्त के साथ जन्मदिन भी मनाया जिससे सानिया और शोएब के रिश्ते को लेकर उलझनें और बढ़ गई हैं। 

15 नवंबर को टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन पर उनके पति क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक बहुत ही रोमांटिक फोटो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन सानिया ने किसी और के साथ ही अपना जन्मदिन मनाया है। उनका नाम है फराह खान। जी हां, सानिया मिर्जा ने फराह खान के साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेट किया। कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान की सानिया मिर्जा के साथ बहुत अच्छी दोस्ती बताई जाती है। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सानिया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है। 

सानिया इस वीडियो में काफी खुश लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया उनकी मां के साथ एक टेबल पर बैठी हैं। दोनों के सामने केक है और दोनों केक काटकर सेलिब्रेट कर रही हैं। वीडियो में फराह खान की आवाज भी सुनाई दे रही है और वह सानिया के लिए बर्थडे सॉन्ग गा रही हैं। इससे पहले भी फराह खान ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर सानिया के साथ एक फोटो शेयर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया अब अलग से फ्लैट लेकर दुबई में रहती हैं। फराह खान ने भी सानिया के साथ दुबई की ही ये फोटो शेयर की थी।  

यहां पर सानिया ने पति शोएब मलिक के साथ उनके जन्मदिन से संबंधित कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। जबकि शोएब ने सानिया के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। इससे सवाल खड़ा होता है कि क्या सच में दोनों के बीच कुछ नहीं रह गया है? शोएब ने पोस्ट में जन्मदिन की बधाई सानिया को देते हुए लिखा था, आपको जन्मदिन मुबारक हो। आपके बहुत स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं! शेयर की गई फोटो में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्‍करा रहे हैं और काफी खुश लग रहे हैं। 

वहीं, इससे पहले सानिया और शोएब को दुबई में साथ देखा गया था जब इनके बेटे ईशान मिर्जा का जन्मदिन था। यहां पर भी शोएब ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों की फोटो शेयर की थी लेकिन सानिया ने ऐसा नहीं किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.