Sam Bahadur Box Office Collection Day 2: सैम बहादुर ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार! कमा डाले इतने करोड़

फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 25 करोड़ से ऊपर पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2023 16:56 IST
ख़ास बातें
  • सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ग्राफ डे 2 में बढ़ता दिखा।
  • फिल्म ने अब तक भारत में 15 करोड़ से ज्यादा जुटाए।
  • सैम बहादुर ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सैम बहादुर एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी की कहानी कहती है।

Sam Bahadur Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल की सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती नजर आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग में भले ही ज्यादा दम नहीं दिखाया लेकिन दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ गया है। सैम बहादुर एक बायोपिक मूवी है जिसमें विकी कौशल के अभिनय को काफी सराहना मिल रही है। सैम बहादुर ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन क्रिटिक्स की ओर से इसे सकारात्मक रिव्यू मिले हैं। 

सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ग्राफ डे 2 में बढ़ता दिखा। हालांकि सैम बहादुर के साथ रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर सूनामी ला दी। ऐसे में विकी कौशल की सैम बहादुर का कारोबार तुलनात्मक रूप से बेहद कम आंका गया। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि सैम बहादुर ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से दो दिनों का कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने अब तक भारत में 15 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं। हालांकि बजट के हिसाब से मूवी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है, अगर आने वाले हफ्ते में भी इसकी कमाई ऐसे ही जारी रहती है। 

Sam Bahadur Box Office Collection Day 3: सैम बहादुर का तीसरे दिन का कलेक्शन कल की तुलना में अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.78 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। दिन का कारोबार खत्म होने तक यह 11 करोड़ के लगभग इकट्ठा कर सकती है। अनुमान सही साबित होने पर फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 25 करोड़ से ऊपर पहुंच सकता है। फिल्म का बजट भी 55 करोड़ के लगभग बताया गया है। ऐेसे में सैम बहादुर लागत से कहीं अधिक कमा सकती है। 

सैम बहादुर एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी की कहानी कहती है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ हैं सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सितारे। इसके पहले विकी कौशल की दो और फिल्में इस साल रिलीज हो चुकी हैं। एक थी 'जरा हटके जरा बचके', और दूसरी थी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  3. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  4. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  5. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  6. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  7. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  8. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  10. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.