Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Advance Booking : 7 साल बाद आ रही करण जौहर की फ‍िल्‍म ने 13 हजार एडवांस टिकट बेचे!

RRKPK Advance Booking : फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट और रणवीर‍ सिंह लीड रोल में हैं। साथ में धर्मेंद्र, जया बच्‍चन, शबाना आजमी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 11:17 IST
ख़ास बातें
  • 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
  • आलिया भट्ट और रणवीर‍ सिंह हैं लीड रोल में
  • 7 साल बाद करण जौहर ने निर्देशित की है फ‍िल्‍म

RRKPK की एडवांस बुकिंग कल यानी सोमवार से शुरू हो गई है।

Photo Credit: @DharmaMovies

7 साल के बड़े गैप के बाद निर्देशक के रूप में लौट रहे करण जौहर की फ‍िल्‍म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) की रिलीज डेट नजदीक आ गई है। इस शुक्रवार यानी 28 जुलाई को फ‍िल्‍म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट और रणवीर‍ सिंह लीड रोल में हैं। साथ में धर्मेंद्र, जया बच्‍चन, शबाना आजमी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। RRKPK की एडवांस बुकिंग कल यानी सोमवार से शुरू हो गई है।

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk ने एक ट्वीट में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का डे वन अडवांस 13 हजार बताया है और ग्रॉस कलेक्‍शन 40 लाख लिखा है। एक और रिपोर्ट में Sacnilk ने लिखा है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग 0 से 1 करोड़ रुपये के बीच है। कुल टिकट 0 से 50 हजार के बीच बुक किए गए हैं। गैजेट्स 360 हिंदी आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। मेकर्स ने भी एडवांस टिकट बुकिंग से जुड़ा कोई नंबर शेयर नहीं किया है। 
 

करण की यह फ‍िल्‍म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें रोमांस, डांस, इमोशन और म्यूजिक का शानदार कॉम्‍ब‍िनेशन नजर आएगा। बीते दिनों जब फ‍िल्‍म का टीजर रिलीज किया गया था, तब सोशल मीडिया में कई लोगों ने इसे आज के जमाने की ‘कभी खुशी, कभी गम' (K3G) बताया। फ‍िल्‍म में ऐसे कई सीन्‍स नजर आएंगे, जो करण जौहर की फ‍िल्‍मों में देखे जाते रहे हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट का साड़ी पहनकर पोज देने का अंदाज। 
Advertisement

फ‍िल्‍म के ट्रेलर से पता चलता है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पारिवारिक रिश्‍तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। धर्मेंद, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्‍गज कलाकार इस फ‍िल्‍म में हैं यानी उनकी भूमिका भी दमदार रची गई होगी। 
 

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.