Ranveer Allahbadia, Samay Raina Controversy: India’s Got Latent के सभी वीडियोज डिलीट!

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) फिलहाल में काफी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 15:12 IST
ख़ास बातें
  • कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) फिलहाल में काफी चर्चा में है।
  • India's Got Latent पर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट से काफी विवाद हुआ था।
  • यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड्स डिलीट कर दिए हैं।

Photo Credit: Instagram/maisamayhoon

कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना (Samay Raina) फिलहाल में काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) पर रणवीर अल्लाहबादिया के कमेंट से काफी विवाद हो गया है। अब उस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए समय रैना ने अपने विचार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए हैं।

समय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि "जो कुछ भी हो रहा है, उसको संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी पूछताछ पूरी तरह से निष्पक्ष होते हुए पूरी हो। धन्यवाद।"

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड्स डिलीट कर दिए हैं। समय वर्तमान में यूएसए में मौजूद है। उसके वकील ने पुलिस के पास उपस्थित होने के लिए समय मांगा है, लेकिन अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया। अधिकारियों ने रैना को जल्द से जल्द पेश होने का निर्देश दिया है।

Beer Biceps के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब समय रैना के शो की एक वायरल क्लिप में वे एक प्रतियोगी से बात करते हुए सेक्स के बारे में अनुचित टिप्पणी करते हुए नजर आए। आपत्तिजनक सवाल तेजी से ऑनलाइन वायरल हुआ, जिसके बाद शो और उसके पैनलिस्टों के खिलाफ बड़ा आक्रोश फैला।
Advertisement

जवाब में रणवीर ने वीडियो जारी करते हुए मांगी और कहा कि उनका कमेंट अनुचित और निराधार था। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि "कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है और यह बिल्कुल भी कूल नहीं था। मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने के लिए आया हूं।'' हालांकि, नुकसान पहले ही हो चुका था और अधिकारियों ने तुरंत कदम उठाया।
Advertisement

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के हस्तक्षेप के बाद विवादित वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया। इसके अलावा शो के लिए कानूनी मुसीबत बढ़ चुकी है और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samay Raina, YouTuber, Ranveer Allahbadia

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.