Purusha Pretham OTT Release: इस दिन SonyLiv पर रिलीज हो रही है साउथ की कॉमेडी फिल्म 'पुरुष प्रेथम'

Purusha Pretham OTT Release: Purusha Pretham फिल्म 24 मार्च को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। Purusha Pretham एक मलयालम भाषा की फिल्म है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 21:06 IST
ख़ास बातें
  • Purusha Pretham फिल्म 24 मार्च को SonyLiv पर रिलीज होने वाली है
  • फिल्म मलयालम भाषा में है
  • यह मनु थोडुपुझा की मूल कहानी पर आधारित है

Purusha Pretham को 24 मार्च को SonyLiv पर रिलीज किया जाएगा

Purusha Pretham OTT Release: आज के समय में कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को OTT में रिलीज करने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। साथ ही साउथ इंडस्ट्री की फिल्में भी OTT प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। तमिल, तेलुगू के साथ-साथ प्लेटफॉर्म्स पर मलयालम फिल्मों की लिस्ट भी तेजी से बढ़ रही है, जिसमें लेटेस्ट जोड़ मॉलीवुड फिल्म Purusha Pretham है, जो SonyLiv पर रिलीज होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया था और अब, आखिरकार इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है।

SonyLiv के अनुसार, Purusha Pretham फिल्म 24 मार्च को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। Purusha Pretham एक मलयालम भाषा की फिल्म है। इसे देखने के लिए आपको SonyLiv का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। फिल्म मनु थोडुपुझा की मूल कहानी पर आधारित है। 
 

SonyLiv ने हाल ही में Purusha Pretham की पहली झलक यूट्यूब पर शेयर की थी। टीजर को अब तक 97 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है, लेकिन जैसा कि अब रिलीज की तारीख पास है, हम इसके ट्रेलर के जल्द आउट होने की उम्मीद करते हैं।


इस फिल्म में दर्शना राजेंद्रन के साथ जगदीश और अलेक्जेंडर प्रशांत लीड रोल में हैं। जिस तरह निर्देशक कृशंद की पिछली फिल्म Aavasavyuha सीधे डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हिट हुई थी, इस बार भी फिल्म अपनी ऑडियंस को लुभा सकती है।

Purusha Pretham को एक व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी बताया जा रहा है। निर्देशक कृषंद की पिछली फिल्म 'Aavasavyuha' भी कॉमेडी ड्रामा थी, जो काफी सफल रही थी। निर्देशक ने इसके लिए दो बड़े अवॉर्ड - केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और पद्मराजन पुरस्कार जीते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Purusha Pretham, Purusha Pretham OTT Release, SonyLiv

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.