OTT पर फ‍िर लौटेंगी प्रियंका, शुरू की ‘Citadel Diana’ की शूटिंग

Citadel Season 2 : ‘सिटाडेल’ के मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 सितंबर 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • प्रियंका चोपड़ा फ‍िर लौटीं शूटिंग सेट पर
  • सिटाडेल डायना पर शुरू हुआ काम
  • 10 अक्‍टूबर को रिलीज हो सकती सीरीज

प्रियंका चोपड़ा ने इस वेब सीरीज में एजेंट नादिया सिंह की भूमिका निभाई है।

Photo Credit: Instagram/Priyanka Chopra

Citadel Season 2 : प्रियंका चोपड़ा के अभिनय से सजी वेब सीरीज ‘सिटाडेल' (Citadel) का जिस जोर-शोर से प्रचार किया गया था, उतनी कामयाबी सीरीज को नहीं मिली। हालांकि मेकर्स ने इसके दूसरे भाग की तैयारी शुरू कर दी है और वह सिटाडेल के शूटिंग सेट पर लौट आई हैं। प्रियंका ने शो के सेट से एक रील शेयर की और लिखा, ‘नादिया वापस आ गई है।' गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने इस वेब सीरीज में जासूसी एजेंट नादिया सिंह की भूमिका निभाई है। 

सिटाडेल को तैयार करने में भारत, इटली और मैक्सिको के प्रोडक्शनों ने भागीदारी की है। वेब सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन हैं। इसे रुसो ब्रदर्स ने सपोर्ट किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सिटाडेल के भारत चैप्टर पर भी काम हो रहा है। उसका नाम सिटाडेल: हनी बनी (Citadel: Honey Bunny) है, जिसे राज और डीके डायरेक्‍ट कर रहे हैं। 
 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शूटिंग डायरी शेयर करते हुए अनुष्‍का शर्मा का थैंक्‍स किया। अनुष्‍का ने उन्‍हें एक टी-शर्ट भेजी थी, जिसके लिए प्रियंका ने उन्‍हें थैंक्‍स कहा। 
Advertisement

गौरतलब है कि पिछले सप्‍ताह सीरीज के मेकर्स ने सिटाडेल के अगले पार्ट सिटाडेल डायना (Citadel Diana) का ऐलान किया था। कहा जाता है कि यह 10 अक्‍टूबर को रिलीज होगी। वहीं इसके भारतीय वर्जन सिटाडेल: हनी बनी में कहानी को थोड़ा बदला गया है। इसमें अभिनेता वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

सिटाडेल 2 में कई नए चेहरे नजर आ सकते हैं, जिनमें मर्ले डैंड्रिज, राहुल कोहली, माइकल, मैट बेरी और गेब्रियल लियोन शामिल हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.