Phone Bhoot Leak: लीक हुई कटरीना कैफ की 'फोन भूत' मूवी, जमकर डाउनलोड हो रही है मूवी

कटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) स्टाटर फिल्म Phone Bhoot ऑनलाइन लीक हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 नवंबर 2022 09:15 IST
ख़ास बातें
  • पाइरेसी गैंग ने Phone Bhoot को ऑनलाइन लीक कर दिया है
  • Phone Booth को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है
  • फिल्म में Katrina Kaif, Siddhant Chaturvedi और Ishaan Khatter हैं

Phone Bhoot फिल्म शुक्रवार, 4 नवंबर को रिलीज हुई थी

कटरीना कैफ (Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) स्टाटर फिल्म Phone Bhoot ऑनलाइन लीक हो गई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो शुक्रवार, 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जाहिर है हर फिल्म से उसके निर्माताओं और एक्टर्स को काफी उम्मीद होती है और कुछ ऐसा ही इस फिल्म के साथ भी होगा। हालांकि, दुखद बात यह है कि पाइरेसी गैंग ने इस फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया है।

Times Now नवभारत का दावा है कि कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म 'Phone Bhoot' अपनी रिलीज के पहले दिन ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म कई पॉपुलर पाइरेसी साइट्स जैसे कि Tamilrockers और Filmyzulla आदि पर लीक हुई है। 
Advertisement

निश्चित तौर पर रिलीज के पहले दिन फिल्म का लीक होना मेकर्स और एक्टर्स के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे फिल्म से होने वाली कमाई पर बड़ा असर पड़ता है। Gadgets 360 भी निर्माताओं, एक्टर्स और अन्य स्टाफ की दिन रात की महनत से बनी फिल्मों की पाइरेसी के सख्त खिलाफ है। हम आपको इस तरह लीक हुई फिल्मों को ऑनलाइन डाउनलोड करने की सलाह नहीं देते हैं। इस तरह पाइरेसी साइट्स से कंटेंट डाउनलोड करना आपके सिस्टम और निजी जानकारियों के लिए भी खतरनाक है, क्योंकि कई फाइल्स खतरनाक वायरस से लैस होती हैं।

Phone Bhoot को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। जैसा कि हमने बताया, फिल्म को शुक्रवार, 4 नवंबर को लॉन्च किया गया है और पहले दिन इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड मूवीज को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कई हालिया बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर फ्लॉप होती नजर आई। आज 'फोन बूथ' का पहना दिन है, तो ऐसे में देखना होगा आने वाले दिनों में, खासतौर पर वीकेंड में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  2. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  3. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  9. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  10. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.