Pathaan Box Office Collection Day 3: पठान तीसरे दिन भारत में पड़ी सुस्त! कमाए महज इतने करोड़! वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 300 करोड़

पठान अपने कलेक्शन के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2023 11:44 IST
ख़ास बातें
  • पठान की सक्सेस का परचम तीसरे दिन भी लहराता दिखाई दिया।
  • हर दिन यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का कारोबार कर रही है।
  • फिल्म ने तीसरे दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पठान अपने कलेक्शन के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है।

Photo Credit: YouTube/ YRF Besharm Rang Song Screenshot

Pathaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों फूले नहीं समा रहे हैं। उनकी फिल्म पठान की सक्सेस का परचम तीसरे दिन भी लहराता दिखाई दिया। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में तीसरे दिन 300 करोड़ को पार कर गई। यानि कि हर दिन यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर यह आज यानि, शनिवार को भी ऐसे ही कलेक्शन ट्रेंड दिखाती है तो कोई हैरानी नहीं होगी कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म पहले वीकेंड में ही विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर जाए। भारत में भी फैंस फिल्म लेकर क्रेजी हैं। ऐसे में आप जानना चाह रहे होंगे कि भारत में पठान की तीसरे दिन की कमाई (Pathaan collection day 3) कितनी रही, तो हम आपको इसकी डिटेल्स बताते हैं। 

पठान का जलवा लगातार जारी है। फिल्म ने भारत में पहले दिन 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस आंकड़े में 13 करोड़ का और इजाफा हो गया और फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 70 करोड़ को पार कर गया। अब लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फिल्म ने तीसरे दिन 36 करोड़ का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक फिल्म ने भारत में पिछले तीन दिनों में 163.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से भारत में फिल्म आज 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर सकती है, जिसकी काफी संभावना है। 

हालांकि पहले दो दिनों के मुकाबले तीसरे दिन का करोबार काफी सुस्त कहा जा सकता है। वहीं, पठान का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 280 करोड़ से 290 करोड़ तक बताया जा रहा है। विश्व स्तर पर फिल्म का कलेक्शन आज 300 करोड़ के पार आसानी से हो सकता है क्योंकि फिल्म को इसे पार करने में केवल 10 या 15 करोड़ का कलेक्शन और करना है। जाने माने बॉलीवुड क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानि शुक्रवार को, शाम 6 बजे तक 14 करोड़ की कमाई कर ली थी। पठान अपने कलेक्शन के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। अगर अन्य हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तुलना तो पठान की तीसरे दिन की कमाई अन्य फिल्मों के पहले दिन की कमाई के बराबर पाई गई है। इसमें 'वॉर' जैसी फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया था जबकि 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन 17.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

इसके अलावा भी पठान अभी तक कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जाने माने फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला के अनुसार, पठान पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे में 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरा रिकॉर्ड ये कि इसने पहले हफ्ते में 4 दिन 40 करोड़ का कलेक्शन (चौथे दिन का संभावित) किया है। तीसरा रिकॉर्ड ये कि यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने पहले हफ्ते में ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के कलेक्शन को पार कर लिया है। इस तरह के और भी कई रिकॉर्ड्स हैं जो पठान बना चुकी है। हालांकि इसके तीसरे दिन की कमाई पहले दो दिनों के मुकाबले काफी सुस्त है, लेकिन वीकेंड पर शनिवार और रविवार के दिन इसके कलेक्शन में फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. Samsung Galaxy M47, Galaxy F70 Pro जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर, जानें
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  2. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  4. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  5. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  6. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  7. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  8. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  9. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
  10. Sony Inzone H6 Air हेडफोन हुए दमदार गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.