समंदर किनारे Nora Fatehi का बोल्ड डांस मूव्स सोशल मीडिया परर वायरल, देखें वीडियो

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की तरह नोरा की जर्नी भी एक रियलिटी शो से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2022 21:57 IST
ख़ास बातें
  • डांस वीडियो जंगल की आग की तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो पर 33 लाख से ज्यादा व्यूज
  • नोरा का एक गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हाल ही में हुआ है रिलीज

नोरा नेे इस डांस वीडियो में बोल्ड मूव्स किए हैं जिसे फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं।

Photo Credit: Instagram/Nora Fatehi video shots

बॉलीवुड की बेली डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अब सबके दिलों पर छा चुकी हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना है। अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी नोरा डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं। आजकल उनका एक और डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नोरा एक बीच पर झूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उनके फैंस खूब लाइक कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स की भी खूब तारीफ हो रही है। 

नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो दो और शख्सों के साथ डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में एक बेहद खूबसूरत बीच दिख रहा है। जिसके पीछे नीला आसमान और समंदर की खूबसूरती इस वीडियो को और भी सुंदर बना रहे हैं। नोरा का ड्रेस भी इसमें बहुत खूबसूरत लग रहा है जिसमें नोरा ने डेनिम शॉर्ट्स और ब्रालेट कैरी किया है। नोरा का यह बोल्ड डांस लोगों को दीवाना बना रहा है। समंदर किनारे की सुनहरी चमकीली रेत पर डांस मूव्स करती नोरा लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। देखें वीडियो- 

Advertisement
नोरा का यह डांस वीडियो जंगल की आग की तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो पर 33 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए। नोरा के फैंस तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। कोई लिख रहा है 'टू मच फायर' तो कह रहा है 'किलर'। इससे पहले नोरा का एक गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हाल ही में रिलीज हुआ है। थैंक गॉड मूवी (Thank God Movie) का ये गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नोरा इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बहुत ही प्यारी लग रही हैं और दोनों की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में जुबिन नॉटियाल, सूर्या रघुनाथन और योहानी की आवाज है। 

FIFA 2022 में भी नोरा ने परफॉर्मेंस दिया था। आपको बता दें कि मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की तरह नोरा की जर्नी भी एक रियलिटी शो से शुरू हुई थी। नेहा ने अपनी गायकी का सफर इंडियन आइडल (Indian Idol) से शुरू किया था। आज वो उसी शो की सबसे चहेती जज हैं और बॉलीवुड में सैकडों गाने गा चुकी हैं। इसी तरह नोरा भी मशहूर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अब वो खुद ही उस शो को जज कर रही हैं। इससे पहले नोरा को सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में भी जज करने का मौका मिला था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  4. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.