Nokia 105 Classic फोन भारत में 999 रुपये में लॉन्च, ऑनलाइन भी कर सकेंगे पेमेंट
Nokia ने 105 4G 2023 मॉडल लॉन्च करने के बाद इस लाइनअप में एक नया किफायती मॉडल, Nokia 105 Classic जोड़ा है।
विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई,
अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
Nokia ने 105 Classic फीचर फोन को लॉन्च किया है
इसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होती है
इसमें इन-बिल्ट UPI फीचर मिलता है
Nokia ने 105 4G 2023 मॉडल लॉन्च करने के बाद इस लाइनअप में एक नया किफायती मॉडल, Nokia 105 Classic जोड़ा है। नया फोन 1,000 रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फीचर फोन है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद UPI फीचर है। नया फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ आता है और कंपनी इसमें लंबा बैटरी बैकअप मिलने का भी दावा करती है।
Nokia 105 Classic को चार अलग-अलग वेरिएंट पेश किया गया है, जिसमें सिंगल सिम और डुअल सिम दोनों ऑप्शन शामिल हैं, चार्जर के साथ या बिना चार्जर के, सभी की कीमत 999 रुपये से शुरू होती है। इसे नीले और काले रंगों के ऑप्शन में पेश किया गया है। Nokia के अनुसार, फोन के साथ 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी मिलती है। नोकिया 105 आधिकारिक तौर पर भारत में उपलब्ध है।
खासियतों की बात करें, तो जैसा कि ऊपर बताया गया है, Nokia 105 Classic की सबसे बड़ी खासियत इन-बिल्ट UPI एप्लिकेशन का मौजूद होना है। आज के समय में जब भारत डिजिटलाइजेशन की ओर तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब कैश के बजाय डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में फीचर फोन में UPI की मौजूदगी एक अच्छा जोड़ है।
इसमें वायरलेस रेडियो भी मिलता है। इसमें हेडसेट की आवश्यकता के बिना भी FM रेडियो स्टेशनों को एक्सेस किया जा सकता है। फोन की 800mAh बैटरी लंबा स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है। फोन कॉम्पेक्ट है, जिससे इसे संभालना और ले जाना आसान हो जाता है।