लो लौट आई 'मुन्ना भाई और सर्किट' की जोड़ी, अपकमिंग मूवी का ऐलान, आप भी देखें पोस्टर

इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं, जबकि फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 21:02 IST
ख़ास बातें
  • इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं
  • फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं
  • पोस्टर में संजय और अरशद कैदियों के कपड़ों में सलाखों के पीछे खड़े हैं

थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स है इस अपकमिंग मूवी का प्रोडक्शन हाउस

संजय दत्त और अरशद वारसी की मुन्ना और सर्किट की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दोनों इससे पहले 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' (Munna Bhai M.B.B.S) और 'लगे रहो मुन्ना भाई' (Lage Raho Munna Bhai) में एक साथ नजर आए थे। दोनों ही फिल्में सुपरहिट थी। इन दोनों फिल्मों के मुख्य किरदार मुन्ना भाई और सर्किट थे। इनकी जोड़ी ने अपने बहुत फैन्स बनाए और अब, संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस ने इस हिट जोड़ी की अगली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदी के कपड़ों में जेल की सलाखों के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।
Advertisement
 

ट्वीट में लिखा है, 'आपके लिए लेकर आ रहे हैं संजय दत्त और अरशद वारसी की एपिक जोड़ी। हम सब इनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका इंतजार हमारे इंतजार से भी लंबा था।' 

इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं, जबकि फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है। जैसे की हमने बताया, संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदियों के कपड़ों में हैं और सलाखों के पीछे हैं। 
Advertisement

हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अब, जब पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, तो निश्चित तौर पर हम जल्द इस अपकमिंग मूवी को लेकर अहम जानकारियां जारी होने की उम्मीद करते हैं। अरशद वारसी और संजय दत्त को एक साथ फिर से देखने का उनके फैन्स का लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.