Mission Impossible 7 Box office Collection : 100 करोड़ कमाने वाली है टॉम क्रूज की फ‍िल्‍म भारत में! जानें अबतक का कलेक्‍शन

Mission Impossible 7 Collection : इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि अपने दूसरे वीकेंड में मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन की कमाई भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • मिशन इम्‍पॉसिबल 7 भारत में अच्‍छी कमाई कर रही है
  • इसने अबतक 72 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार कर लिया है
  • इस वीकेंड फ‍िल्‍म अच्‍छी कमाई कर सकती है

फ‍िल्‍म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने किया है। टॉम क्रूज के अलावा फ‍िल्‍म में हेले एटवेल, पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग अहम भूमिकाओं में हैं।

Photo Credit: @latimes

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने अपनी फ‍िल्‍मों से भारत में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनकी ‘मिशन : इम्पॉसिबल' (Mission: Impossible) सीरीज की फ‍िल्‍में जितनी बार भी देखी जाएं, कम हैं। एक्‍शन और राेमांच से भरपूर यह फ‍िल्‍म सीरीज कहानी के मामले में भी दमदार है। आजकल सिनेमाघरों में इसका 7वां पार्ट रिलीज हुआ है। नाम है- मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन (Mission: Impossible – Dead Reckoning Part One)। भारत में फ‍िल्‍म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलेगु में देखा जा सकता है। इसने अबतक कितनी कमाई की है, आइए जानते हैं। 

यह फ‍िल्‍म मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का 7वां भाग है। 12 जुलाई को फ‍िल्‍म को रिलीज किया गया था और इसने पहले ही दिन 12 करोड़ रुपये का दमदार करोबार किया था। 
Advertisement

अपने पहले वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को फ‍िल्‍म खूब चमकी। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का डेटा बताता है कि शनिवार को फ‍िल्‍म ने भारत में 16 करोड़ रुपये और रविवार को 17 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कमाए। मंगलवार को फ‍िल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया। 

Sacnilk का अनुमान है कि मंगलवार को फ‍िल्‍म ने भारत में 4 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई की है और एक हफ्ते में फ‍िल्‍म का कुल कलेक्‍शन 72.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस फ‍िल्‍म ने बॉक्‍स ऑफ‍िस पर पहले से टिकी ‘सत्‍यप्रेम की कथा' की कमाई पर भी असर डाला है। ऐसा लगता है कि दर्शक टॉम क्रूज के अभिनय वाली फ‍िल्‍म को देखना अधिक पसंद कर रहे हैं। 
Advertisement

इंडस्‍ट्री अनुमान लगा रही है कि अपने दूसरे वीकेंड में मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन की कमाई भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। फ‍िल्‍म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने किया है। टॉम क्रूज के अलावा फ‍िल्‍म में हेले एटवेल, पोम क्लेमेंटिएफ, विंग रेम्स, साइमन पेग अहम भूमिकाओं में हैं। फ‍िल्‍म को पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने तैयार किया है, जो ऐक्‍शन से भरपूर फ‍िल्‍में बनाने के लिए जाने जाते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.