KBC 14 : 7.5 करोड़ रुपये का सवाल, जिसे सुनकर कविता चावला ने छोड़ा शो, क्‍या आप दे सकते हैं सही जवाब?

KBC 14 : यह सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ के बारे में था। कव‍िता को सवाल का जवाब मालूम नहीं था और उन्होंने KBC 14 को छोड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ के बारे में था
  • कव‍िता को सवाल का जवाब मालूम नहीं था
  • वह 1 करोड़ रुपये लेकर शो से बाहर आ गईं

KBC 14 : कविता ने जिस सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये अपने नाम किए वह था- अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन था?

Photo Credit: Video Grab

Kaun Banega Crorepati 14 (कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14) को उसका पहला करोड़पति मिल गया है। कविता चावला ने यह रकम जीती है। हालांकि वह 7.5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटक गईं और सवाल को छोड़ने का फैसला किया। महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वालीं कविता एक हाउसवाइफ हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। कविता लगभग पिछले 21 साल से इस शो में आने के लिए तैयारी कर रही थीं। आखिरकार उनकी किस्‍मत रंग लाई। वह केबीसी (KBC) की ऐसी पहली प्रतियोगी हैं, जिनसे 7.5 करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया। इससे पहले 7 करोड़ रुपये तक के सवाल पूछे जाते रहे हैं। यह सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ के बारे में था। कव‍िता को सवाल का जवाब मालूम नहीं था और उन्होंने KBC 14 को छोड़ने का फैसला किया। 

KBC 14 के लेटेस्‍ट एपिसोड में 1 करोड़ रुपये जीतकर जाने से पहले अमिताभ बच्चन ने कविता से 7.5 करोड़ रुपये का सवाल पूछा। सवाल था- फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू में डबल सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय, गुंडप्पा विश्वनाथ ने किस टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी? ऑप्शन थे - (A) सर्विसेस, (B) आंध्र, (C) महाराष्ट्र, (D) सौराष्ट्र। सवाल का सही जवाब था (B) आंध्र। अच्‍छी बात रही कि कविता ने इस सवाल को छोड़ दिया, क्‍योंकि वह इसका उत्‍तर सर्विसेस होने का अनुमान लगा रही थीं। 

कविता ने जिस सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ रुपये अपने नाम किए वह था- अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर कौन था? कविता को चार ऑप्‍शन दिए गए, चूहा, खरगोश, कछुआ और चिंपैंजी। सवाल का सही जवाब था, कछुआ। कविता ने सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये अपने नाम किए। 7.5 करोड़ रुपये वह इसलिए भी नहीं जीत पाईं, क्‍योंकि क्रिकेट उनका विषय नहीं था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि वह साल 2000 से KBC में आना चाहती थीं। पिछले साल KBC 13 पर हॉट सीट पर नहीं पहुंचने पर उनका दिल टूट गया था। कविता ने बताया कि वह अपने बेटे को पढ़ाते हुए उसके साथ सीखती और पढ़ती थीं। केबीसी के पिछले सीजन में कविता सबसे तेज फिंगर फर्स्ट राउंड से हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई थीं। इस बार उन्‍होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 करोड़ रुपये जीते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: kbc 14, kaun banega crorepati 14, KBC 14 kavita chawla
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.