Karan Johar ट्रोलर से हुए परेशान, Twitter को किया बाय-बाय!

करण जौहर को मीडिया पर अक्सर ढेर सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। उनके पार्टी वीडियो ने कुछ समय पहले कई सितारों को मुसीबत में डाल दिया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 22:06 IST
ख़ास बातें
  • बॉलीवुड फिल्ममेकर ने इस बड़े फैसले के साथ पूरे देश को चौंका दिया है
  • उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं
  • उनके पार्टी वीडियो ने कुछ समय पहले कई सितारों को मुसीबत में डाल दिया था

Karan Johar को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल किया जाता आया है

करण जौहर (Karan Johar) ने ट्विटर (Twitter) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आखिरी ट्वीट फैंस को यही जानकारी देने के लिए किया है। करण जौहर को लंबे अर्से से सोशल मीडिया में एक्टिव देखा गया है। सोशल मीडिया ने उन्हें कई कॉन्ट्रोवर्सी में भी डाला है, जबकि दूसरी ओर उन्हें कई अन्य कारणों से ट्रोल भी किया जाता है। इसके बावजूद करण जौहर ट्विटर पर एक्टिव रहते थे। उनका ट्विटर से बाय बोलने का सटीक कारण फिलहाल पता नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट से ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर में वे ट्रोल्स से परेशान थे।

करण जौहर ने अपने लेटेस्ट और कथित आखिरी ट्वीट के साथ Twitter को बाय कर दिया है। बॉलीवुड फिल्ममेकर ने इस बड़े फैसले के साथ पूरे देश को चौंका दिया है। करण जौहर के इस फैसले से फैंस भी दंग रह गए। उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां एक ओर उनके फैंस इस फैसले से बेहद निराश हैं, तो कुछ उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई लोग उन्हें इस फैसले पर भी ट्रोल कर रहे हैं।
 

Photo Credit: Twitter

करण जौहर ने अपने लिखे ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "अधिक पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने के मकसद से... इस दिशा में एक कदम उठाया है... अलविदा ट्विटर।"

करण जौहर को मीडिया पर अक्सर ढेर सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। उनके पार्टी वीडियो ने कुछ समय पहले कई सितारों को मुसीबत में डाल दिया था। कुछ लोग उन्हें उसके काम के लिए ट्रोल करते हैं, तो कुछ उनकी निजी जिंदगी के लिए। उनके ट्वीट से भी ऐसा प्रतीत होता है कि उनका ट्विटर छोड़ने का कारण भी यही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Karan Johar, karan johar twitter, Karan Johar Twitter Post
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  2. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  6. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  7. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  10. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.