Jio Cinema बनेगा भारत का सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म! Disney+Hotstar से कम हुए 46 लाख यूजर्स

Jio Cinema वर्तमान में भारत में तेजी से यूजर्स के बीच जगह बनाता जा रहा है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मई 2023 11:05 IST
ख़ास बातें
  • मार्च 2023 वाली तिमाही में जियो सिनेमा को 1 करोड़ यूजर्स ने जॉइन किया
  • Disney+Hotstar को 2023 की पहली तिमाही में 46 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान
  • JioCinema को इसका सीधा फायदा मिलता दिख रहा है

Jio Cinema वर्तमान में भारत में तेजी से यूजर्स के बीच जगह बनाता जा रहा है

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे Jio Cinema, Netflix, Disney Plus Hotstar आदि का भारत में एक बड़ा यूजर बेस है। ओटीटी ने मनोरंजन की दुनिया को ग्राहकों की मुट्ठी में ला दिया है। Jio Cinema वर्तमान में भारत में तेजी से यूजर्स के बीच जगह बनाता जा रहा है, वहीं Disney Plus Hotstar, जो कि एक समय में सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में शुमार था, की पॉपुलरिटी लगातार कम होती जा रही है। Disney Plus Hotstar के घटते सब्सक्राइबर Jio Cinema के लिए फायदा बनकर सामने आ रहे हैं। 

Disney+Hotstar को 2023 की पहली तिमाही में 46 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। यानि कि इतने यूजर्स प्लेटफॉर्म को छोड़ गए। इसके पहले दिसंबर में 2022 के अंत में कंपनी के पास 5.75 करोड़ यूजर्स थे जिनकी संख्या घटकर अब 5.29 करोड़ रह गई है। कंपनी ने हाल ही में अपनी कमाई की रिपोर्ट जारी की थी जिसमें ये आंकड़े सामने आए हैं। यह लगातार तीसरी बार है जब Disney+Hotstar के यूजर्स की संख्या में गिरावट आई है। अक्टूबर में कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 6.12 करोड़ थी। दिसंबर में यह 6% घटकर 5.75 करोड़ रह गई थी। अब मार्च 2023 में खत्म हुई साल की पहली तिमाही में इसके यूजर्स 8% से और कम हो गए। पिछले 6 महीनों में प्लेटफॉर्म को 86 लाख यूजर्स का नुकसान हो चुका है जो कि 13% की कुल गिरावट है।  
Advertisement

JioCinema को इसका सीधा फायदा मिलता दिख रहा है। कथित तौर पर जियो सिनेमा के सब्सक्राइबर्स 2023 की पहली तिमाही में बड़ी संख्या से बढ़े हैं। मार्च 2023 वाली तिमाही में जियो सिनेमा को 1 करोड़ यूजर्स ने जॉइन किया है। इसका सबसे बड़ा कारण IPL 2023 की फ्री ऑनलाइन स्ट्रीमिंग उपलब्ध करवाना माना जा रहा है। प्लेटफॉर्म की ओर से हाल ही में घोषणा की गई थी वह नया कंटेंट उपलब्ध करवाने के लिए 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है जिसके माध्यम से यह ओरिजनल शो और फिल्में बनाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद JioCinema भारत के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म का स्थान हासिल कर सकता है जो कि Disney+Hotstar के लिए कहा जाता है।

Disney+Hotstar के यूजर्स की संख्या घटने का एक कारण HBO लाइसेंस की समाप्ति भी बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में HBO के साथ अपना एग्रीमेंट खत्म किया है। वहीं, अब Viacom18 ने इसके कंटेंट को अपने पाले में कर लिया है। इसके साथ ही Warner Bros का एग्रीमेंट भी Viacom18 के पास आया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में JioCinema के यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है। ऐसे में Disney+Hotstar की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
#ताज़ा ख़बरें
  1. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  2. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
  3. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  4. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  5. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  6. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  7. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  8. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  9. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.