India vs Pakistan Asia Cup देखना है फोन पर तो इतना आएगा खर्च, Sony LIV के प्लान्स के बारे में जानें

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू हो गया है और इस टूर्नामेंट के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल जा रहें हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2025 13:47 IST
ख़ास बातें
  • Asia Cup के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल जा रहें हैं।
  • Asia Cup 9 सितंबर से शुरू हो गया है।
  • Asia Cup की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर देखी जा सकती है।

India vs Pakistan एशिया कप मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा।

Photo Credit: Sony LIV

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू हो गया है और इस टूर्नामेंट के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल जा रहें हैं। 28 सितंबर 2025 तक चलने वाले इस मुकाबले में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग ने हिस्सा लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 10 सितंबर को दुबई में यूएई को एकतरफा अंदाज में हराया और अब भारत का मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर हो रहा है। क्रिकेट लवर्स Sony LIV पर भी इसी लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकते  हैं। हालांकि, इसके लिए भुगतान करके सब्सक्रिप्शन प्लान की जरूरत होगी। आप भी इस टू-20 मुकाबले को देखने का प्लान कर रहे हैं तो आइए Sony LIV के सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Sony LIV के सब्सक्रिप्शन प्लान्स

Sony LIV Mobile Only ₹699 Plan
Sony LIV का 699 रुपये वाला मोबाइल ओनली प्लान साल भर की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 1 डिवाइस में लॉगिन कर सकते हैं और एक बार में सिर्फ 1 ही डिवाइस में कंटेंट देखा जा सकता है। इस प्लान में 720p HD वीडियो क्वालिटी मिलती है। यह स्टीरियो ऑडियो क्वालिटी का सपोर्ट करता है। इस प्लान में स्पोर्ट्स, Liv एक्सक्लूसिव, रियलिटी शोज और इंटरएक्टिविटी को छोड़कर ऐड फ्री अनुभव मिलता है।

Sony LIV Premium ₹1499 Plan
Sony LIV Premium का 1499 रुपये वाला प्लान 12 महीने की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में 5 डिवाइस में लॉगिन किया जा सकता है। एक साथ सिर्फ 2 डिवाइस में ही कंटेंट देखा जा सकता है। इस प्लान में 4K UHD वीडियो क्वालिटी मिलती है। यह प्लान डॉल्बी एटम्स ऑडियो क्वालिटी का सपोर्ट करता है। इस प्लान में स्पोर्ट्स, Liv एक्सक्लूसिव, रियलिटी शोज और इंटरएक्टिविटी को छोड़कर ऐड फ्री अनुभव मिलता है।

Advertisement

Sony LIV Premium ₹399 Plan
Sony LIV Premium के 399 रुपये वाले प्लान में एक महीने की वैधता दी जाती है। यह प्लान 4K UHD वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है। इस प्लान में डॉल्बी एटम्स ऑडियो क्वालिटी मिलती है। इस प्लान में 5 डिवाइस में लॉगिन कर सकते हैं और एक बार में सिर्फ 1 डिवाइस में ही कंटेंट देखा जा सकता है। इस प्लान में स्पोर्ट्स, Liv एक्सक्लूसिव, रियलिटी शोज और इंटरएक्टिविटी को छोड़कर ऐड फ्री अनुभव मिलता है।

Asia Cup 2025 कब शुरू हुआ है?

Asia Cup 2025 9 सितंबर, 2025 से शुरू हुआ है और 28 सितंबर 2025 तक चलेगा।

Advertisement

Asia Cup 2025 में किन टीमों ने भाग लिया है?

Asia Cup 2025 में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग ने हिस्सा लिया है।

Asia Cup 2025 कहां देख सकते हैं?

Asia Cup 2025 भारत में सोनी स्पोर्ट्स चैनल और Sony LIV ओटीटी ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

Asia Cup 2025 कहां आयोजित हो रहा है?

Asia Cup 2025 के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेल जा रहें हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.