KBC 2024 Registration : ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ सीजन का ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कल से, ऐसे करें रजिस्‍टर

KBC 2024 Online Registration : हर कोई इसमें हिस्‍सा ले सकता है एक आसान सवाल का जवाब देकर।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 17:06 IST
ख़ास बातें
  • केबीसी के रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो रहे कल से
  • एक सवाल का देना होगा सही जवाब
  • ऑनलाइन दिया जा सकेगा जवाब

अगर आप लकी हुए तो शो में हिस्‍सा लेने का मौका मिल सकता है।

KBC 2024 Online Registration : सोनी टीवी (Sony TV) पर आने वाले अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 16वें सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते मेकर्स ने ऐलान किया था कि केबीसी 16 के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन 26 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू होगा। यानी कल शुक्रवार से रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो जाएगा। हर कोई इसमें हिस्‍सा ले सकता है एक आसान सवाल का जवाब देकर। अगर आप लकी हुए तो शो में हिस्‍सा लेने का मौका मिल सकता है। KBC 2024 में कैसे पार्टिसिपेट कर सकते हैं, आइए जानते हैं। 
 

How to Register for KBC 2024

सोनी टीवी के ऑफ‍िशियल इंस्‍टाग्राम हैंडल पर बीते सप्‍ताह बताया गया था कि केबीसी रजिस्‍ट्रेशन 26 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रजिस्‍ट्रेशन की शुरुआत एक सवाल के साथ होगी। वह सवाल सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। दर्शकों को उस सवाल का जवाब देना होगा। 
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, सवाल का जवाब देने के लिए SMS या SonyLiv ऐप की मदद ली जा सकती है। बताया जाता है कि सही जवाब देने वाले लोगों को रैंडम पिक किया जाएगा। वो अगले राउंड में एंट्री करेंगे। रिपोर्टों में यह भी दावा है कि केबीसी का नया सीजन इस साल जुलाई या अगस्‍त में ऑन एयर हो सकता है। 

केबीसी को अमिताभ बच्‍चन होस्‍ट करते आए हैं। बीते दिनों उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की थीं। वो तस्‍वीरें सेट से जुड़ी हुई थीं। अमिताभ बच्‍चन ने पोस्‍ट में लिखा था, कार में दोपहर का भोजन करना पड़ा, अब तो ब्रेक लेने का समय भी नहीं है।'
Advertisement

गौरतबल है कि केबीसी शो भारत में काफी पॉपुलर है। जिसे शो में भाग लेने का मौका मिलता है, वह 7 करोड़ रुपये तक की रकम जीत सकता है। सोनी टीवी, केबीसी की तरह ही केबीसी जूनियर का भी प्रसारण करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.