Disney+ Hotstar में अकाउंट शेयरिंग पर लगेगी लिमिट! प्रीमियम यूजर्स 4 डिवाइस पर कर पाएंगे लॉग-इन

Disney Plus Hotstar : नई पॉलिसी के तहत डिज्‍नी हॉटस्‍टार के प्रीमियर यूजर्स सिर्फ 4 डिवाइसेज पर लॉग-इन कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • नेटफ्लिक्‍स के बाद डिज्‍नी हॉटस्‍टार भी कर रहा तैयारी
  • हालांकि अकाउंट शेयरिंग पर बैन लगाने की नहीं है योजना
  • प्रीमियम यूजर्स के लिए पहले लॉग-इन की लिमिट 10 थी

हालांकि डिज्‍नी हॉटस्‍टार ने अभी तक अकाउंट शेयरिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्‍स के पासवर्ड शेयरिंग पर लिमिट लगाने के बाद अब डिज्‍नी हॉटस्‍टार (Disney+ Hotstar) भी उसी राह पर आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कथित तौर पर नई पॉलिसी पेश करने की तैयारी में है। पॉलिसी के तहत डिज्‍नी हॉटस्‍टार के प्रीमियर यूजर्स सिर्फ 4 डिवाइसेज पर लॉग-इन कर पाएंगे। पहले यह लिमिट 10 थी, हालांकि तब भी एक बार में 4 डिवाइसेज पर ही कंटेंट स्‍ट्रीम किया जा सकता था।  

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिज्‍नी की योजना ऐसे वक्‍त में सामने आई है, जब नेटफ्लिक्‍स ने पासवर्ड शेयरिंग पर लिमिट लगा दी है। नेटफ्लिक्‍स का नया नियम कहता है कि घर से बाहर किसी को पासवर्ड शेयर करने पर यूजर्स को उसके लिए पेमेंट करना होगा। 
Advertisement

सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया, हॉटस्टार का मानना है कि जब यूजर्स पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे, तो उन्‍हें खुद का अकाउंट हासिल करना पड़ेगा। एक अन्‍य सोर्स ने बताया कि डिज्‍नी हॉटस्‍टार ने अभी तक अकाउंट शेयरिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, क्‍योंकि वह प्रीमियम यूजर्स को परेशान नहीं करना चाहते। सिर्फ 5 फीसदी सब्‍सक्राइबर्स ही हैं, जिन्‍होंने 4 से ज्‍यादा डिवाइसेज पर लॉग-इन किया था। 

यही नहीं, डिज्‍नी अपने इंडिया डिजिटल और टीवी बिजनेस की भारतीय शाखा को बेचने या जॉइंट वेंचर पार्टनर की तलाश करने के ऑप्‍शन पर भी विचार कर रहा है। आंकड़े बताते हैं कि हॉटस्टार के पास लगभग 5 करोड़ यूजर्स का बेस है और वह भारत का सबसे बड़ा स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म है। 
Advertisement

रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2022 और मार्च 2023 के बीच 38 प्रतिशत दर्शकों की हिस्सेदारी के साथ डिज्‍नी हॉटस्‍टार भारत नंबर-1 रहा, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की हिस्सेदारी 5 फीसदी थी। हॉटस्टार के साथ ही नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोसिनेमा भारत में बहुत ज्‍यादा पॉपुलर हुए हैं। साल 2027 तक यह मार्केट 57,530 करोड़ रुपये का बड़ा आकार ले सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.