Dasara Hindi Trailer: 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, Pushpa के लुक में दिखे तेलुगू स्टार 'नानी'

लखनऊ में Dasara का ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब ट्रेलर को Saregama Music के YouTube चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 22:23 IST
ख़ास बातें
  • Darsara 30 मार्च को सिनामघरों में रिलीज हो रही है
  • YouTube पर ट्रेलर को खबर लिखते समय तक 3.70 लाख बार देखा जा चुका था
  • इस फिल्म के निर्देशक श्रीकांत उडेला हैं
Dasara Hindi Trailer: साउड की फिल्म Dasara का लोगों को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस फिल्म में उनके चहेते तेलुगू स्टार नानी (Nani) और कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) लीड रोल में दिखाई देंगे। आखिरकार निर्माताओं ने 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। नवाबों के शहर लखनऊ से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। सुपरस्टार नानी और कीर्ति सुरेश इस फिल्म को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए थे।

लखनऊ में Dasara का ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब ट्रेलर को Saregama Music के YouTube चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में घंटा नवीन बाबू (स्क्रीन नाम नानी) काफी रस्टिक लुक में दिखाई दे रहे हैं। इनका लुक आपको पुष्पा के अल्लू अर्जुन की याद दिलाएगा। ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और इमोशन का एक मिश्रण है।


Darsara 30 मार्च को सिनामघरों में रिलीज हो रही है। YouTube पर इसे खबर लिखते समय तक 3.70 लाख बार देखा जा चुका था और 75 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया था।

इस फिल्म के निर्देशक श्रीकांत उडेला हैं और एसएलवी सिनेमाज बैनर के तले फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म को एए फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज मिलकर डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं।
Advertisement

नानी ने इससे पहले कई फिल्में की हैं, जिनके जरिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है। उनकी पहली फिल्म Ashta Chamma थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वे Ride, Bheemili Kabaddi Jattu, Ala Modalaindi जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई Ante Sundaraaniki! थी और अब, वे Dasara में अपनी एक्टिंग से सभी को लुभाने आ रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dasara, dasara hindi trailer
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  2. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  3. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  9. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.