Dasara Advance Booking: कल Bholaa को टक्कर देगी 'दसारा', रिलीज से पहले किया करोड़ों का कलेक्शन

मंगलवार आधी रात 12 बजे तक, Dasara ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) के साथ ही भारत में 2.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 20:29 IST
ख़ास बातें
  • 30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी Dasara
  • टॉलीवुड सुपरस्टार नानी के साथ दिखाई देंगी कीर्ति सुरेश
  • फिल्म की कथित तौर पर देशभर में 1 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है

Dasara के साथ कल Bholaa भी रिलीज हो रही है

Dasara Advance Booking Collection: साउड की फिल्म Dasara का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और आखिरकार ये कल, 30 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है। फिल्म का क्रेज ट्रेलर के रिलीज होने से पहले से ही था और अब, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से लगता है कि यह टॉलीवुड स्टार नानी की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म में नानी के साथ कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) लीड रोल में दिखाई देंगी। अब, रिलीज से पहले एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए पहले ही करोड़ों रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Koimoi के अनुसार, मंगलवार आधी रात 12 बजे तक, Dasara ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीट्स को छोड़कर) के साथ ही भारत में 2.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट बताती है कि बताए गए समय तक पूरे देश में फिल्म की 1.18 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री हुई थी। इसमें मुख्य रूप से तेलुगू वर्जन का हिस्सा है। हिंदी वर्जन के जरिए 2 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ है।

टॉलीवुड स्टार नानी की इस फिल्म के आंध्रप्रदेश और तेलंगाना राज्यों में सबसे पहला शो सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाएगा। इस वजह से कयास लग रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि कल ही अजय देवगन और तब्बु की बड़ी बॉलीवुड फिल्म Bholaa भी रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि ये दोनों फिल्में एक-दूसरे के कलेक्शन में कितना असर डालेंगी।
Advertisement

Dasara के निर्देशक श्रीकांत उडेला हैं और एसएलवी सिनेमाज बैनर के तले फिल्म का निर्माण हुआ है। फिल्म को एए फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज मिलकर डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं।
Advertisement

नानी ने इससे पहले कई फिल्में की हैं, जिनके जरिए उन्होंने तेलुगू सिनेमा में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हासिल की है। उनकी पहली फिल्म Ashta Chamma थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वे Ride, Bheemili Kabaddi Jattu, Ala Modalaindi जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में रिलीज हुई Ante Sundaraaniki! थी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dasara, Dasara Collection, Dasara Advance Booking
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.