मनोज बाजपेयी का Twitter अकाउंट हैक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी फैंस को जानकारी

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग से लोगों का खूब प्यार कमाया है। अभी तक वो कई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। इन दिनों उनके फैंस सीरीज फैमली मैन के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जनवरी 2023 16:26 IST
ख़ास बातें
  • एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है
  • एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी फैंस को जानकारी
  • उन्होंने फैंस को अकाउंट पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया करने से मना किया

एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है, उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर की है।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक्टिंग से लोगों का खूब प्यार कमाया है। अभी तक वो कई फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए लोगों का मनोरंजन करते आए हैं। इन दिनों उनके फैंस सीरीज फैमली मैन के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से अपने चाहने वालों तक ये खबर पहुंचाई है की उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपने फैंस को हैक किए गए अकाउंट पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया करने से मना किया।
 
पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी देते हुए एक्टर ने लिखा, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसलिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं की आज मेरी प्रोफाइल से आने वाली किसी भी चीज को ज्यादा तवज्जों ना दें। खासतौर तब तक जब तक की इस मामले से जुड़ी समस्या पर कोई समाधान नहीं हो जाता। मैं इस पोस्ट के जरिए आप सभी को सूचित कर रहा हूं।
 
हालांकि अभी तक उनके ट्विटर अकाउंट पर अब तक ऐसी कोई समस्या की बात नजर नहीं आ रही है। अब तक सिर्फ उनके अकाउंट पर केवल उनके काम से संबंधित पोस्ट ही नजर आ रहे हैं। उनके सभी पोस्ट पर उनके काम को लेकर फैंस काफी सराहना कर रहे हैं।
 
पिछले साल मनोज बाजपेयी की मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद उनके ऊपर जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। मनोज बाजपेयी ने अपने मां के जाने के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी मां को आयरन लेडी बताया था। साथ ही इस पोस्ट के जरिए अपनी सफलता का क्रेडिट भी उन्हें दिया था। उन्होंने कहा था की वह जो भी सीख पाएं हैं, वो उन्होंने अपनी मां से ही सीखा है। उनकी मां ने ही उन्हें जिंदगी के मुश्किल हालातों से लड़ना सिखाया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.