Salaam Venky Leaked Online: ‘सलाम वेंकी’ के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म

Salaam Venky Leaked Online: काजोल की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 21:39 IST
ख़ास बातें
  • रेवती निर्देशित फिल्म सलाम वेंकी हुई ऑनलाइन लीक
  • मां-बेटे की कहानी है सलाम वेंकी
  • सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है

Salaam Venky Leaked Online: काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक कर दी गई है

Salaam Venky Leaked Online:  रेवती निर्देशित फिल्म ‘सलाम वेंकी' सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। हालांकि रिलीज होते ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के रिलीज के कुछ घंटे बाद ही इसे टोरेंट और कई अन्य पाइरेसी साइट्स पर एचडी क्वालिटी में देखा गया है। जब भी कोई फिल्म इस तरह के पाइरेसी का शिकार होती हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर फिल्म की कमाई और उसके मेकर्स पर पड़ता है।  फिल्म ‘सलाम वेंकी' के ऑनलाइन लीक होने के वजह से इसके मेकर्स को जोर का झटका लगा है।
 
फिल्म सलाम वेंकी की कहानी एक मां और बेटे के संघर्ष को दिखाता है। फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में वेंकी यानी की विशाल जेठवा (Duchenne Muscular Dystrophy) जैसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन वेंकी की मां यानी काजोल हार नहीं मानती और अपने बेटे के साथ ढाल बनकर खड़ी रहती है। फिल्म में वेंकी का किरदार अपनी विल पावर के दम पर जिंदगी को पूरी तरह से जीता है। वहीं उसकी मां उसे समझाती है कि, जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए। मां-बेटे के इमोशन से भरी ये फिल्म लोगों को हर परिस्थिति में खुलकर जीना सिखाती है।
रेवती के इस फिल्म में काजोल के साथ ही विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा अनंत महादेवन और राहुल बोस मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के ट्रेलर में आमिर की भी एक झलक देखने को मिलती है। फिल्म को 30 करोड़ के लागत से तैयार किया गया है। वहीं सिनेमाघरों में इसकी टक्कर, अजय की फिल्म ‘दृश्यम 2', वरुण की ‘भेड़िया' और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरों' से होगी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कलेक्शन करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.