Bigg Boss OTT 3 : बिग बॉस ओटीटी के नए सीजन में ‘वड़ा पाव गर्ल’ की एंट्री, ऑनलाइन कब और कहां देख पाएंगे? जानें

Bigg Boss OTT 3 : लिस्‍ट में सोनम खान भी शामिल हैं। सोनम ने एक वक्‍त में 'त्रिदेव', 'अजूबा' और 'विश्वात्मा' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जून 2024 14:40 IST
ख़ास बातें
  • बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रीमियर हो रहा शुरू
  • 21 जून की रात 9 बजे से देख पाएंगे
  • शुरुआती प्रतियोगियों में दिल्‍ली की वड़ा पाव गर्ल भी

‘टेम्पटेशन आइलैंड’ में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चेष्टा भगत और निखिल मेहता भी इस सीजन में नजर आएंगे।

Photo Credit: @JioCinema

Bigg Boss OTT 3 Premier date : ‘बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर जल्‍द होने वाला है। हाल में खबर आई कि सलमान खान इस शो को होस्‍ट नहीं करेंगे। उनकी जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) दिखाई देंगे। अब कई प्रतियोगियों के नाम का खुलासा भी हुआ है, जो Bigg Boss OTT 3  का हिस्‍सा बनने जा रहे हैं, इनमें एक खास नाम दिल्‍ली की पॉपुलर ‘वड़ा पाव गर्ल' का है। सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल' (चंद्रिका दीक्षित) खूब चर्चा में रही हैं और उनके बिग बॉस का हिस्‍सा बनने की बात कन्‍फर्म हो गई है। 

आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, लिस्‍ट में सोनम खान भी शामिल हैं। सोनम ने एक वक्‍त में 'त्रिदेव', 'अजूबा' और 'विश्वात्मा' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया था और वह लंबे ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। दूसरी ओर, दिल्ली की वायरल ‘वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित का नाम भी फाइनल हो गया है। बिग बॉस में आने के उनके टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर आ गए हैं। 
 

रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 3 में सोनम खान, चंद्रिका दीक्षित के अलावा टीवी एक्ट्रेस सना सुल्तान और कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे भी दिखाई देंगे। उनके अलावा ‘टेम्पटेशन आइलैंड' में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चेष्टा भगत और निखिल मेहता भी इस सीजन में नजर आएंगे।

‘बिग बॉस ओटीटी 3' को इस बार सुपरस्टार सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे, जो रूल्स तो नए लेकर आएंगे, लेकिन गेम वही पुराना होगा।
Advertisement
 

Bigg Boss OTT 3 का प्रीमियर कब होगा? 

‘बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर 21 जून रात 9 बजे से होगा। 
 

Bigg Boss OTT 3 किस ओटीटी पर आएगा? 

Bigg Boss OTT 3 को Jio Cinema पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। 
 

Bigg Boss OTT 2 का विजेता कौन था? 

Bigg Boss OTT 2 का प्रसारण 2023 में हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती और अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप रहे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  3. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  4. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  2. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  3. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  4. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  5. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  6. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  7. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  9. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.