Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक का हो गया एलिमिनेशन! रो पड़े कंटेस्टेंट

पिछले एपिसोड में सलमान खान ने घर के मेंबर्स को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 14:30 IST
ख़ास बातें
  • सलमान के अब्दु को बाहर आने के ऑर्डर पर सब लोग हैरान हो गए।
  • पिछले एपिसोड में सलमान खान ने घर के मेंबर्स को जमकर फटकार लगाई।
  • सलमान खान ने गुस्से में आकर अब्दु रोजिक को घर से बाहर आने का ऑर्डर दिया।

सलमान खान ने घर के मेंबर्स को जमकर फटकार लगाई।

Bigg Boss 16 में बीते दिन एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको हैरान कर दिया है। सलमान खान ने गुस्से में आकर अब्दु रोजिक को घर से बाहर आने का ऑर्डर दे दिया। कंटेस्टेंट्स समेत खुद अब्दु रोजिक भी इस बात पर यकीन नहीं कर पाए। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अब्दु को सलमान ने घर से बाहर निकलने के लिए कह दिया। क्या अब्दु का सफर बिग बॉस में अब खत्म होने वाला है? अब्दु के एलिमिनेशन से उनके फैन्स भी काफी शॉक में हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें घर से नहीं जाने देने की बात कर रहे हैं। 

सलमान खान के सुपर पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में इस हफ्ते 7 लोगों का नॉमिनेशन हुआ है। इनमें निमृत कौर, गौतम विग, गोरी नागौरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे शामिल हैं। प्रियंका और अब्दु में से अब्दु को नॉमिनेट कर दिया गया था जिसका फैसला सुंबुल और गौतम के हाथ में था। नॉमिनेशन के बाद अब्दु रोजिक बहुत इमोशनल और दुखी भी हो गए थे। उन्होंने प्रियंका को अपनी सबसे बड़ी दुश्मन घोषित कर दिया था। लेकिन अब खुद अब्दु के घर से एलिमिनेट होने की बात ने सबको सकते में डाल दिया है। उनके सोशल मीडिया फैन्स भी बहुत परेशान हो गए हैं। 

पिछले एपिसोड में सलमान खान ने घर के मेंबर्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को अब्दु रोजिक की नॉमिनेशन के लिए जिम्मेदार ठहराया। सलमान खान ने यूं तो अब्दु की तारीफ भी की और कहा कि वह एकलौते कंटेस्टेंट हैं जो घर में सबके साथ तालमेल से रहने की कोशिश करते हैं, गाली-गलौच और लड़ाई करने से हमेशा बचने की कोशिश करते हैं। लेकिन बाकी मेंबर्स की वजह से अब्दु को नॉमिनेट होना पड़ा। फिर सलमान खान ने कह दिया कि वह उन लोगों की वजह से घर छोड़ेगा नही, बल्कि वह अभी के अभी घर छोड़ रहा है। उसके बाद सलमान ने अब्दु को घर से बाहर आने का आदेश दे दिया। 

सलमान के अब्दु को बाहर आने के ऑर्डर पर सब लोग हैरान हो गए। सबको लगा कि सलमान मजाक में ऐसा कह रहे हैं। लेकिन सलमान ने ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आखिर में भारी मन से अब्दु अपनी कुर्सी से उठ गए और घर से बाहर जाने लगे। ये देखकर निमृत कौर तो रोने ही लगीं। बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी अब्दु के फैन्स काफी परेशान हो गए। आज यह बात साफ हो जाएगी कि अब्दु का सफर बिग बॉस 16 में जारी रहेगा या फिर, वह इस शो को अलविदा कह देंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.