Bigg Boss 16 का घर होगा सर्कस, लीक हुआ अंदर का वीडियो

Bigg Boss के इतिहास में पहली बार 4 बेडरूम होंगे, जिनमें फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम शामिल होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 21:32 IST
ख़ास बातें
  • Bigg Boss 16 में घर के अंदर का एक बहुत छोटा फुटेज लीक हुआ है
  • लीक हुए फुटेज में विवड दिवारें और कलरफुल फर्निचर देखने को मिलता है
  • दिवारों पर जोकर और मास्क पहने बड़े-बड़े चेहरे बने हैं

Bigg Boss 16 को 1 अक्टूबर से Colors TV में टेलीकास्ट किया जाएगा

Photo Credit: Instagram/ @realitygyann

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 शनिवार, 1 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हाई वोल्टेज ड्रामों से भरा यह रियलिटी शो रात 9:30 बजे ColorsTV में टेलीकास्ट होगा। हर सीजन में घर का एक अलग थीम होता है और कुछ नए अतरंगी टास्क भी जोड़े जाते हैं। इस सीजन में भी ऐसा ही होने वाला है। घर का थीम भी अलग होगा और साथ ही इस बार कुछ नियमों और टास्क में भी बदलाव होंगे। अब, बिग बॉस 16 तो कल शुरू हो रहा है, लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही घर की थीम का पता चल गया है। 

Bigg Boss 16 में घर के अंदर का एक बहुत छोटा फुटेज लीक हुआ है, जिससे यह पता चल जाता है कि इस बार हमें कैसी थीम देखने के लिए मिलेगी। यूं तो यह पहले से ही स्पष्ट है कि लेटेस्ट बिग बॉस सीजन की थीम सर्कस है और इसी थीम की एक झलक हमें इस फुटेज में भी देखने को मिलती है। लीक हुए फुटेज में विवड दिवारें और कलरफुल फर्निचर देखने को मिलता है। दिवारों पर जोकर और मास्क पहने बड़े-बड़े चेहरे बने हैं। यहां रेड और गोल्डन रंगों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है।
 

बता दें कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार 4 बेडरूम होंगे, जिनमें फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम और विंटेज रूम शामिल होंगे। सर्कस की तरह इस बार कथित तौर पर मौत का कुआं भी जोड़ा गया है। निश्चित तौर पर इस बार टास्क और गेम्स भी सर्कस से जुड़े होंगे और ऐसा हो सकता है कि इस मौत के कुएं में भी कोई टास्ट हो। BB 16 हाउस को हर बार की तरह ओमंग कुमार और वनीता कुमार ने डिजाइन किया है।

शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में निम्रत कौर अहलूवालिया, सौंदर्या शर्मा, सुंबुल तौकीर, गौरी नागोरी, एमसी स्टैन, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, शालीन भनोट, गौरव विज का नाम लिया जा रहा है। इसके साथ ही तजाकिस्तान के कलाकार Abdu Rozik की शो में एंट्री पक्की हो गई है। सलमान ने मुंबई में आयोजित इवेंट में Rozik का परिचय देते हुए बताया कि वह उनकी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान का भी हिस्सा होंगे।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.