Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में कल होगा 5 घंटे का 'बिग' फिनाले! इस ऐप पर देखें लाइव

खबर ये भी है कि शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट के रूप में चुन लिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 फरवरी 2023 21:08 IST
ख़ास बातें
  • पॉपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 16' का कल लास्ट एपिसोड है।
  • शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।
  • खबर है कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के विनर हो सकते हैं।

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले कल यानि कि 12 फरवरी की शाम को होने जा रहा है।

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 16' का कल लास्ट एपिसोड यानि कि ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। इसमें अब 21 घंटे से भी कम का समय रह गया है। टीवी पर विवादित रहने वाले इस शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। और इस बार खास बात ये है कि फिनाले भी अबकी बार छोटा-मोटा नहीं, बल्कि पूरे 5 घंटे का होने वाला है। यानि पांच कंटेस्टेंट्स के साथ शो में आखिरी पांच घंटे काफी रोमांचक होने वाले हैं। पांचों में से कोई एक विनर बनने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी यह खबर चल रही है कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 के विनर हो सकते हैं। साथ ही अर्चना गौतम भी शुरू से ही शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रही हैं। बहुत संभावना है कि इन दोनों में से शो को कोई एक सेलिब्रिटी जीत सकता है। इसका फैसला होने में अब बहुत देर नहीं रह गई है और ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी शो को लेकर बहुत बढ़ गई है। हम आपको फिनाले की पूरी डिटेल्स बताते हैं कि कल बिग बॉस 16 में क्या धमाल होने वाला है। 

बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले कल यानि कि 12 फरवरी की शाम को होने जा रहा है। 12 फरवरी को शो 7 बजे से ही शुरू हो जाएगा। आमतौर पर शो रात 9 बजे से शुरू होता था लेकिन फिनाले पूरे 5 घंटे तक चलेगा। आप इसे Voot ऐप पर लाइव देख सकते हैं। मेकर्स की ओर से कल के शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है जो कि बहुत ही शानदार है। प्रोमो में शिव ठाकरे का बहुत धमाकेदार परफॉर्मेंस आपको देखने को मिलेगा। इसमें वह अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'तान्हा जी' के सुपरहिट गाने 'माये भवानी' पर डांस करते नजर आने वाले हैं। आप भी देखें उनकी परफॉर्मेंस की ये शानदार झलक-  

आपको बता दें कि आज रात के शो में रोहित शेट्टी की एंट्री बिग बॉस में होने जा रही है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपने अपकमिंग रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए कंटेस्टेंट्स की खोज में निकले हैं और आज वह बिग बॉस 16 में भी कंटेस्टेंट्स से खतरनाक स्टंट करवाते नजर आने वाले हैं। इस संबंध में एमसी स्टेन का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वह एक बॉक्स में हाथ डालते नजर आ रहे हैं। किसी को नहीं पता है कि बॉक्स में क्या है, कोई कीड़ा है, कोई जानवर है या कुछ और ... जो उनको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में एमसी स्टेन काफी डर जाते हैं। प्रोमो एकदम से रोंगटे खड़े करने वाला है। 

उधर एक खबर ये भी है कि शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट के रूप में चुन लिया गया है। साथ ही अर्चना गौतम को भी इसके लिए चुना गया है। रोहित शेट्टी ये भी कहते नजर आने वाले हैं कि जो भी कंटेस्टेंट उनके बताए टास्क को पूरा करेगा, उसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का मौका मिलेगा। यानि कि कल शो के कंटेस्टेंट्स में से एक या दो सेलिब्रिटी की किस्मत चमकने वाली है। Big Boss 16 Grand Finale में अब बहुत कम वक्त बचा है और जल्द ही विनर सबके सामने होगा। टीवी शो और फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  2. Flipkart Freedom Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे ₹25000 में आने वाले बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी
  3. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.