Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक पर आया अर्शी खान का दिल, बोलीं- शिल्पा शिंदे जैसा इस बार कोई नहीं

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से अर्चना गौतम बवाल करने वाली हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 08:58 IST
ख़ास बातें
  • अर्शी खान ने अर्चना गौतम को बताया स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट।
  • अर्शी खान बिग बॉस सीजन 11 में आईं थी नजर।
  • बिग बॉस सीजन 11 शिल्पा शिंदे ने जीता था।

अर्शी खान को बिग बॉस 16 के चहेते कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक हैं पसंद

भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 16 एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में बिग बॉस हाउस में अर्चना गौतम ने फिर से एंट्री ली है जिसके बाद से घर का माहौल चटपटा बन गया है। बिग बॉस हाउस में अर्चना गौतम को स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। इस बात का जिक्र अर्शी खान ने भी अपने एक वीडियो में किया है। बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट कई बार मौजूदा कंटेस्टेंट्स के बारे में अपनी राय देते नजर आते हैं। अब बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान ने भी इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने खासतौर पर अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम के बारे में बात की है। 

बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक शुरू से ही सबके चहेते रहे हैं। अब्दु रोजिक अपनी शरारती हरकतों से सबको गुदगुदाते रहते हैं। अब अर्शी खान ने भी अब्दु के बारे में अपनी राय जाहिर की है। कलर्स टीवी ने बॉस 16 से संबंधित अर्शी खान, कश्मीरा शाह और कॉमेडियन कृष्णा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की जा रही है। कश्मीरा शाह यहां अर्शी खान से सवाल कर रही हैं कि उनको बिग बॉस 16 में कौन सा कंटेस्टेंट बेस्ट लगता है। अर्शी ने कहा कि उनको अब्दु रोजिक बहुत पसंद हैं। फिर जब अर्शी खान से पूछा गया कि वो बिग बॉस 16 की शिल्पा शिंदे किसे कहना चाहेंगी, तो इस पर अर्शी ने कहा कि शिल्पा शिंदे जैसा कंटेस्टेंट इस सीजन में है ही नहीं! शिल्पा की बात ही अलग थी। 

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकी हैं। शिल्पा शिंदे को 'भाभी जी घर पर हैं' टीवी सीरियल के लिए भी जाना जाता है। सीजन 11 में शिल्पा और अर्शी, दोनों ही कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस हाउस में मौजूद थीं। इसके अलावा, अर्शी खान ने अर्चना गौतम को स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना है। अर्शी के मुताबिक, अर्चना शो में ठीकठाक गेम खेल रही हैं। लेकिन शिल्पा शिंदे के मुकाबले में उनको कोई भी कंटेस्टेंट नजर नहीं आता है। 

बिग बॉस 16 के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से अर्चना गौतम बवाल करने वाली हैं। साजिद खान के साथ उनकी फिर से खींच-तान होने वाली है। अर्चना जब शो में वापस आईं, तब भी उन्होंने कहा था कि वो सबकी छाती पर मूंग दलने आई हैं। अर्चना का वह रूप एक बार फिर से देखने को मिलने वाला है। साजिद को अर्चना की बात पर बहुत गुस्सा आता है और वह कहते हैं कि उनको वह मजबूर न करे। आने वाले शो में बिग बॉस हाउस में अर्चना के तीखे तेवर फिर से देखने को मिलेंगे। उसके बाद सलमान खान इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.