शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डेब्यू को तैयार, किंग खान बोले- मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद उनकी बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर एंट्री की खबर पक्की हो गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • आर्यन खान अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए रेडी हैं।
  • उनकी मां गौरी खान ने भी कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जताई है।
  • आर्यन ने इंस्टाग्राम पर प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट का फोटो शेयर किया है।

आर्यन खान का पहला प्रोजेक्ट रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से ही जुड़ा है जो कि शाहरुख खान का प्रोडक्शन हाउस है।

बॉलीवुड के किंग खान यानि सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए रेडी हैं। पिछले कुछ दिनों से ये अफवाहें बॉलीवुड के गलियारों में उड़ रहीं थीं कि आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर डेब्यू कर सकते हैं। अब आर्यन खान ने खुद ही इस बात पर मोहर भी लगा दी है। सुपरस्टार किड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इनके डेब्यू के बारे में बड़ा इशारा कर रहा है। आर्यन खान ने अभी तक बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर काम शुरू भी नहीं किया है और वह बॉलीवुड खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन अब फैंस जल्द ही उनके बड़े पर्दे पर भी देख पाएंगे, ऐसा कहा जा सकता है। 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद उनकी बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर एंट्री की खबर पक्की हो गई है। आर्यन ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें उनके प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट दिखाई गई है। हालांकि इस स्क्रिप्ट पर प्रोजेक्ट का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इतना जरूर लिखा हुआ दिख रहा है, 'फॉर आर्यन खान' यानि आर्यन खान के लिए। स्क्रिप्ट पर आर्यन ने हाथ रखा हुआ है। लेकिन उनके हाथ के नीचे के प्रिंटेड शब्द भी पढ़े जा सकते हैं। इस पर लिखा हुआ है- 'प्रॉपर्टी ऑफ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट।' यानि कि इससे ये तो साफ हो गया कि आर्यन खान का ये प्रोजेक्ट उनके ही पिता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाऊस का प्रोजेक्ट है। 

हालांकि, आयर्न ने इसके बारे में भी कुछ संकेत दिया है। उन्होंने लिखा है- 'कान्ट वेट टू से एक्शन' यानि कि वो 'एक्शन' कहने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब ये भी हो सकता है कि वह किसी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें वह असिस्टेंट डायरेक्टर बने हों। फिलहाल तो उनके फैंस उनकी इस पोस्ट से बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस को उम्मीद है कि आर्यन जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। लेकिन इसके बारे में अभी आर्यन और कोई खुलासा भी जल्द ही कर सकते हैं। शाहरुख खान ने भी स्पेशल कमेंट कर आर्यन को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी है। 
यहां पर उनकी मां गौरी खान ने भी कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जताई है। गौरी खान ने लिखा है, कान्ट वेट टू वॉच! यानि कि वो इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हैं। गौरी खान के कमेंट से लगता है कि आर्यन का यह प्रोजेक्ट एक्टर के तौर पर उनको लॉन्च कर सकता है। बहरहाल आर्यन के इस नए प्रोजेक्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। पोस्ट को डाले हुए कुछ ही घंटे बीते हैं और इस पर 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। शाहरुख खान और गौरी की बेटी सुहाना खान भी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , aryan khan, aryan khan shares, aryan khan first project

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.