Animal OTT Release date : 26 जनवरी को OTT पर आएगी रणबीर कपूर की एनिमल! ये है लेटेस्‍ट अपडेट

Animal OTT Release date : एनिमल को इस गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को ओटीटी पर लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 15:34 IST
ख़ास बातें
  • एनिमल जल्‍द हो सकती है ओटीटी पर रिलीज
  • रणबीर कपूर की फ‍िल्‍म कर रही बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कमाई
  • नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हो सकती है यह फ‍िल्‍म

फ‍िल्‍म का ओटीटी वर्जन इसकी थिएटर रिलीज से ज्‍यादा लंबा हो सकता है।

Animal OTT Release date : पिछले साल की सबसे कंट्रोवर्सियल फ‍िल्‍मों में शामिल रणबीर कपूर की एनिमल (Animal) इस महीने ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। बॉक्‍स ऑफ‍िस पर यह मूवी अबतक धमाल मचा रही है और भारत में 550 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है। बड़ी संख्‍या में दर्शक इस फ‍िल्‍म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और ‘एक्‍स' पर आए पोस्‍ट पर भरोसा करें तो एनिमल को इस गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को ओटीटी पर लाया जा सकता है।  

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, OTTGuru नाम के एक ट्विटर हैंडल ने एनिमल की ओटीटी रिलीज की संभावित डेट बताई है। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर एक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा कि एनिमल की स्‍ट्रीमिंग 26 जनवरी से शुरू होगी। 
Advertisement
 

रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िल्‍म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्‍स (Netflix) ने खरीदे हैं। दिलचस्‍प यह है कि फ‍िल्‍म का ओटीटी वर्जन इसकी थिएटर रिलीज से ज्‍यादा लंबा हो सकता है। फ‍िल्‍म एनालिस्‍ट कोमल नाहटा के साथ इंटरव्‍यू में एनिमल के डायरेक्‍टर ने कहा था कि ओटीटी वर्जन में उन सीन्‍स को ऐड किया जाएगा, जो थिएटर रिलीज से हटाने पड़े थे। 
Advertisement
 
एनिमल की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक कोई ऑफ‍िशियल इन्‍फर्मेशन सामने नहीं आई है। गैजेट्स 360 हिंदी इससे जुड़े कयासों की पुष्टि नहीं करता। यह फ‍िल्‍म अब भी कमाई कर रही है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों से पता चलता है कि एनिमल ने बीते रविवार एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा का कलेक्‍शन भारत में किया। सोमवार को फ‍िल्‍म ने करीब 35 लाख रुपये की कमाई की है। एनिमल का भारत में कुल कलेक्‍शन 550.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

फ‍िल्‍म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.