Kaun Banega Crorepati: 11 साल के बच्चे से परेशान हो उठे बिग बी, कहा इसके साथ खेलना संभव नहीं

Kaun Banega Crorepati: केबीसी के आने वाले एपिसोड में अमिताभ बच्चन 11 साल के एक नन्हे कंटेस्टेंट के साथ सवाल-जवाब करते नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें बिग बी एक बच्चे के साथ गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2022 14:32 IST
ख़ास बातें
  • अमिताभ शो में नन्हे मेहमानों का करेंगे स्वागत
  • आदित्या के ज्ञान से परेशान हुए अमिताभ
  • आदित्या श्रिवास्तव का ज्ञान

Kaun Banega Crorepati: केबीसी के इस एपिसोड में बिग बी 11 साल के आदित्या श्रीवास्तव का स्वागत करेंगे।

Kaun Banega Crorepati:  कौन बनेगा करोड़पति सालों से दर्शकों का फेवरेट शो रहा है। लोग इस शो को काफी दिलचस्पी के साथ देखते हैं। शो में कई प्रतियोगी आते हैं और अपने जवाब से लाखों रुपए जीत कर ले जाते हैं। आदित्या श्रीवास्तव नाम का एक 11 साल का प्रतियोगी जल्द ही 5 दिसंबर को इस शो में हिस्सा लेने आ रहा है। यहीं नहीं इस शो के रिलीज प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इस नन्हे से बच्चे ने कैसे होस्ट अमिताभ बच्चन को अपने सवालों से परेशान कर दिया है।

आदित्या का ज्ञान

केबीसी के इस एपिसोड में बिग बी 11 साल के आदित्या श्रीवास्तव का स्वागत करेंगे। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि हॉट सीट पर आदित्या के साथ बैठे बिग बी कैसे उसके सवालों से परेशान हो जाते हैं। आदित्या बिग बी से कहते हैं की, ‘ऐसे ही मुझे ज्ञान बताना है।‘ इस पर अमिताभ बच्चन अपने कंप्यूटर से कहते हैं की, ज्ञान नाथ जी आज बहुत भारी कॉम्पटीटर आपके सामने बैठा है।‘  

आदित्या के ज्ञान से परेशान हुए अमिताभ

इसके बाद आदित्या और बिग के बीच सवालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। बिग बी सवाल पूछते हैं और आदित्या एक के बाद एक सही जवाब को लॉक करवाता जाता है। उसके बाद भी आदित्या की ज्ञान भरी बातें चलती रहती है। जिससे परेशान होकर अमिताभ बच्चन शो से चले जाते हैं। आदित्या उन्हें जाते हुए देख जोर से कहते हैं- ‘अरे सर इसे लॉक तो करवा दो।'
 

अमिताभ शो में नन्हे मेहमानों का करेंगे स्वागत

आने वाले एपिसोड में बिग बी कई छोटे मेहमानों के साथ हंसी- माजाक करते नजर आएंगे। प्रोमों को देखकर दर्शक इस एपिसोड को देखने के लिए काफी एक्साडटेड हैं। शो के इस प्रोमों को देखकर ये बात तो तय है कि आने वाला ये एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाला है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.