2023 में सलमान खान और ऐशवर्या राय होंगे आमने सामने!

2023 में इस साल एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पीएस-2’ भी रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म इस साल साथ में रिलीज होने
  • ऐश्वर्या की फिल्म पीेएस-2 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी
  • फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म इस साल साथ में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

साल 2023 शुरू हो गया है और इस साल बॉलीवुड अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नये साल में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने वाली है। जिसमें एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' भी शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘पीएस-2' भी आ गई है। ऐशवर्या की इस फिल्म के रिलीज का अनाउंसमेंट हाल ही में हुआ है। ऐसे में दोनों के ही फैंस फिल्म को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ऐशवर्या की फिल्म ‘पीएस-1' को रिलीज किया गया था। जिसमें उनकी एंक्टिंग को खूब सराहना भी मिली थी। अब फिल्म के मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट के रिलीज की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक ‘पीएस-2' 28 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें को फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी।
Advertisement

ऐश्वर्या की फिल्म पीएस-2 को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के पहले पार्ट ने दुनिया भर में तकरीबन 500 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐश्वर्या के साथ ही फिल्म में प्रकाश राज, त्रिशा, किशोर और सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसका संगीत एआर रहमान द्वारा दिया गया है।
 
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सिनेमाघरों में 21 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में दोनों ही एक्टर्स के फैंस फिल्म के रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों फिल्म कुछ दिनों के अंतराल में ही रिलीज की जाएगी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती है।
Advertisement

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को साल 2022 में ही रिलीज होना था, लेकिन पिछले साल फिल्मों की खराब हालात देख कर इसके मेकर्स ने फिल्म को नये साल में रिलीज का फैसला लिया। सलमान खान की आगे आने वाली फिल्में के बारे में बात करें तो उनकी फिल्म ‘टाइगर 3' भी इसी साल रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ फीमेल लीड की भूमिका में हैं। टाइगर 3 को दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.