Oscars 2023: RRR ने रचा एक और इतिहास! 'नाटू नाटू' गाने की ऑस्कर में एंट्री

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। बीते दिनों 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 21:09 IST
ख़ास बातें
  • 95th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है
  • बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में RRR का Natu Natu गाना शामिल
  • हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीत चुका है यह गाना
Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवार्ड्स (Academy Awards) के लिए नामांकन की घोषणा की गई है और जैस कि उम्मीद थी फिल्‍म RRR के सांग "नाटू नाटू" (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसी गाने को इसी कैटेगरी में गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस नॉमिनेशन के साथ, RRR ऑस्‍कर में जाने वाली कुछ अन्य भारतीय फिल्‍मों के साथ शामिल हो गई है।

95th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जो एक्‍टर रिज अहमद और एलिसन विलियम्‍स ने की। 95वें अकादमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस में 12 मार्च को किया जाएगा। नामांकन में RRR का बेहद पॉपुलर गाना "नाटू नाटू" भी शामिल हो गया है। गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में नॉमिनेट किया गया है। रिलीज के बाद से यह गाना भारत में लोगों की जबान पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग ने कई ट्रेंड्स को जन्म दिया।
 

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। बीते दिनों 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था। इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को इस ऐतिहासिक पुरस्कार के नवाजा गया था। गाना नाटू-नाटू तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए 'नाचो नाचो' के नाम से लिखकर कम्पोज किया गया।

फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई।  फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.