870 किमी रेंज वाली Zeekr 007 सेडान पेश, जानें फीचर्स और कीमत

Zeekr 007 में 475kW और 310kW के साथ 4WD और RWD वेरिएंट है। 75.6kWh LFP बैटरी RWD वेरिएंट की रेंज 688 किमी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Zeekr 007 में 475kW और 310kW के साथ 4WD और RWD वेरिएंट है।
  • Zeekr 007 की कीमत 224,900 युआन ($31,700) है।
  • Zeekr 007 में स्नैपड्रैगन 8295 चिप के साथ 15.05 इंच की डिस्प्ले है।

Zeekr 007 में 870km है।

Photo Credit: Zeekr

Geely ने बाजार में Geely Zeekr 007 सेडान पेश की है। सरकारी नियामक ने इस हाई-एंड ईवी के बैटरी ऑप्शन का खुलासा किया गया है। Zeekr 007 में 75.6kWh LFP बैटरी और 100kWh टर्नरी NMC बैटरी मिलेगी। दो बैटरी ऑप्शन की रेंज पावरट्रेन पर निर्भर है जो कि 688 किमी से 870 किमी के बीच है।


Geely Zeekr 007 के फीचर्स


Zeekr 007 में 475kW और 310kW के साथ 4WD और RWD वेरिएंट है। 75.6kWh LFP बैटरी RWD वेरिएंट की रेंज 688 किमी है, वहीं 100kWh टर्नरी बैटरी ऑप्शन की रेंज 870 किमी है। 4WD ड्राइवट्रेन सिर्फ 100kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है जो इसे 770 किमी की रेंज प्रदान करती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जीकर 007 के 4WD वेरिएंट की रेंज रिम्स और ऑप्शन स्पोर्ट पैकेज पर निर्भर करेगी।

Zeekr 007 एक मीडियम साइज की सेडान है। डाइमेंशन की बात करें तो लंबाई 4,865 मिमी, चौड़ाई 1900 मिमी, ऊंचाई 1,450 मिमी और व्हीलबेस 2,928 मिमी है। Stefan Seilaff और Zeekr Design Center Team द्वारा मॉडल में ब्रांड न्यू डिजाइन दिया गया है। ईवी के इंटीरियर में Kr GPT AI इंटीग्रेटेड और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8295 चिप के साथ 15.05-इंच की डिस्प्ले है। Zeekr 007 चार ट्रिम ऑप्शन में उपलब्ध होगी जैसे कि WE RWD, ME RWD, ME 4WD और YOU 4WD आदि। Geely ग्रुप का Zekr सब-ब्रांड 2021 में लॉन्च हुआ था जो कि चीन, यूरोप, मध्य एशिया और मध्य पूर्व में बिक्री करता है। यह Zeekr की चौथी ईवी है, इससे पहले जीकर ने 001, 009 और X मॉडल को कई मार्केट में पेश किया है।


Zeekr 007 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Zeekr 007 की कीमत 224,900 युआन ($31,700) और 334,900 युआन ($47,200) के बीच होगी। यह चीन में बिक्री के लिए जनवरी 2024 में उपलब्ध होगी, वहीं कजाकिस्तान Zeekr 007 की बिक्री वाला अगला बाजार होने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.