Yulu Wynn: 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ Yulu इलेक्ट्रिक स्कूटर, 999 रुपये में करें बुक

Yulu Wynn में कीलेस एक्सेस और इंस्टेंट फैमिली शेयरिंग समेत कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि Yulu के मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन पैक के जरिए इसके स्वामित्व की अग्रिम लागत 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 20:42 IST
ख़ास बातें
  • बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ है
  • इसमें स्वैपेबल बैटरी सिस्टम मिलता है
  • इसके लिए कंपनी खास मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन पैकेज भी ला रही है
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्ट-अप Yulu ने अपने नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Wynn की घोषणा की है। नया बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। शुरुआती ग्राहकों को डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आता है, जिसे चंद मिनटों में बदला जा सकता है। Yulu Wynn एक नेक्टिविटी मोबाइल ऐप के साथ आता है। इसके अलावा, यह OTA अपडेट्स, रिमोट व्हीकल एक्सेस जैसे एडवांस फीचर्स भी सपोर्ट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकते हैं।

Yulu Wynn को 55,555 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जिसके बाद इसकी कीमत 59,999 रुपये हो जाएगी। इसे 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है, जो पूरी तरह से रिफंडेबल है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी मई के मध्य से शुरू होगी। Yulu Wynn साल के अंत में सबसे पहले बेंगलुरु में उपलब्ध होगा, जिसके बाद इसे अन्य शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर दो रंगों- स्कारलेट रेड और मूनलाइट व्हाइट में उपलब्ध है।

Yulu Wynn में कीलेस एक्सेस और इंस्टेंट फैमिली शेयरिंग समेत कई फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि Yulu के मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन पैक के जरिए इसके स्वामित्व की अग्रिम लागत 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी करने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता भी नहीं है। 

Yulu Wynn स्वैपेबल बैटरी पैक के साथ आएगा। Yulu और Magna के बीच का जॉइंट वेंचर - Yuma Energy नेटवर्क - देश भर में स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगी। वहीं, पोर्टेबल चार्जर का उपयोग करके बैटरी को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

Yulu Wynn को कंपनी के मोबाइल ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है। ईवी ओटीए अपडेट, रिमोट व्हीकल एक्सेस सहित कई कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस आता है। जैसा कि हमने बताया, इसे 16 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकता है।
Advertisement

कंपनी खास मोबिलिटी सब्सक्रिप्शन पैकेज भी ला रही है, जिसे ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुसार चुना जा सकता है। यह ग्राहकों को Yuma Energy के 100+ टचपॉइंट्स का उपयोग करके बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प चुनने की सुविधा देगा। कंपनी का दावा है कि इन टचपॉइंट्स की संख्या दिसंबर तक 500 तक पहुंच जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.