इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते देर से ऑफिस पहुंचा शख्स! कंपनी ने दिया जवाब

अपने दावे को सच साबित करने के लिए राय ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एथर एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिस्प्ले दिखाई दे रहा था और उसमें सॉफ्टवेयर अपडेट चल रहा था। राय के इस पोस्ट को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2024 18:08 IST
ख़ास बातें
  • एक शख्स अपने Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऑफिस जा रहा था
  • स्कूटर को ऑन करते ही सॉफ्टवेयर अपडेट शुरू हो गया
  • जब तक अपडेट पूरा नहीं हुआ, तब तक स्कूटर स्टार्ट नहीं हो पाया

Photo Credit: X/ @praaatiiik

आप भी कभी न कभी ऑफिस लेट पहुंचे होंगे और उसके लिए सबसे बड़ा कारण या बहाना ज्यादा ट्रैफिक बताया होगा। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि भविष्य में रास्ते में चलते-चलते इलेक्ट्रिक कार या टू-व्हीलर का मोबाइल फोन या विंडोज पीसी की तरह अचानक अपडेट पर लग जाना, लेट पहुंचने का नया कारण बनने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि नोएडा में रहने वाले एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक के साथ ऐसा हुआ है।

प्रतीक राय नाम के एक शख्स ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कैसा उनके ऑफिस के लिए रवाना होते समय अचानक उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर का सॉफ्टवेयर अपडेट होना शुरू हो गया। अच्छी बात यह थी कि ऐसा स्कूटर को ऑन करते ही हुआ, क्योंकि यदि ऐसा सड़क के बीच में हुआ होता, तो शायद यह उनके लिए और खराब स्थिति साबित होती। अपने पोस्ट में राय ने लिखा, "यह एक नई समस्या है। जब मैंने सुबह इसे चालू किया तो मेरा एथर अपडेट होना शुरू हो गया। मैं न तो हिल सकता था और न ही ऑफिस जा सकता था," उन्होंने आगे लिखा, "ऐसा लगता है - मुझे ऑफिस जाने में देर हो गई क्योंकि मेरा स्कूटर अपडेट हो रहा था!" 

अपने दावे को सच साबित करने के लिए राय ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एथर एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिस्प्ले दिखाई दे रहा था और उसमें सॉफ्टवेयर अपडेट चल रहा था। राय के इस पोस्ट को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
 

कई यूजर्स द्वारा इस वीडियो पर एथर एनर्जी को टैग किए जाने के बार एथर ने अपने रिप्लाई में लिखा, "इसे हमारे ध्यान में लाने के लिए धन्यवाद। हमने आपकी प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया है और इसे संबंधित टीम के साथ साझा किया है। यदि आपको कोई अन्य चिंता है या अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, तो हमें DM करने में संकोच न करें। हम मदद के लिए हमेशा यहां हैं!"
Advertisement

कई यूजर्स का कहना है कि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने यूजर्स को अपडेट शुरू करने से पहले उसे इंस्टॉल करने के लिए पूछता है। हालांकि राय के पोस्ट पर एक Ather ओनर ग्रुप के हैंडल (@AtherOwnersCBE) ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिसमें दिखाया गया है कि उनका एथर अपडेट को शिड्यूल करने का ऑप्शन देता है, जिसमें यूजर्स अपडेट इंस्टॉल किए जाने का समय निर्धारित कर सकते हैं। हालांकि, इसपर राय ने कहा कि उनके इलेक्ट्रिक स्कूटर ने उन्हें ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिखाया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Energy, Ather Energy Software Update
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.