Yamaha 30th Anniversary YDX MORO 07 e bike: यामाहा ने लॉन्च की 32km/h स्पीड वाली माउंटेन ई-बाइक, जानें कीमत

बाइक में 12 स्पीड वाली शिमानो XT CS-M8100-12 कैसेट दी गई है। इसमें 4 पिस्टन के फ्रंट और रियर कैलिपर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 18:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डुअल ट्विन फ्रेम डिजाइन दिया गया है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 500Wh की बैटरी मिलती है।
  • बाइक का ओरिजनल मॉडल सबसे पहले 2020 में लॉन्च किया गया था।

YDX-MORO 07 को कंपनी ने खास एडिशन के रूप में 30वीं सालगिरह पर पेश किया है।

Photo Credit: Yamaha Canada

Yamaha ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है जो कि एक माउंटेन बाइक है। इसे YDX-MORO 07 नाम से पेश किया गया है। इसे पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था जिसका अब नया एडिशन मार्केट में उतारा है। खास बात है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने अपनी 30वीं सालगिरह पर लॉन्च किया है जब इसने 1993 में पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की थी। बाइक में PW-X3 मोटर लगी है जो 85Nm टॉर्क पैदा करती है। आइए जानते हैं इसमें कंपनी ने और कौन से फीचर्स दिए हैं। 
 

Yamaha 30th Anniversary YDX MORO 07 price

Yamaha 30th Anniversary YDX MORO 07 की कीमत कंपनी की कनाडा वेबसाइट पर 7999 डॉलर (लगभग 6.5 लाख रुपये) बताई गई है। 
 

Yamaha 30th Anniversary YDX MORO 07 features

यामाहा 30वीं एनिवर्सरी वाईडीएक्स मोरो 07 के फीचर्स की बात करें तो इसमें नई PW-X3 मिड ड्राइव मोटर दी गई है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा एडवांस्ड मोटर बताई गई है। जो 85Nm टॉर्क पैदा करती है। साथ ही इसमें नया इंटरफेस भी दिया गया है। यह पावर असिस्ट, वॉक असिस्ट और ऑटोमैटिक सपोर्ट मोड के साथ आती है। इलेक्ट्रिक बाइक में प्रीमियम सस्पेंशन होने की बात कही गई है। बाइक में 12 स्पीड वाली शिमानो XT CS-M8100-12 कैसेट दी गई है। इसमें 4 पिस्टन के फ्रंट और रियर कैलिपर दिए गए हैं। 

इलेक्ट्रिक बाइक में 500Wh की बैटरी मिलती है। जिसके साथ में चार्ज लाइफ इंडिकेटर और सेल्फ डाइग्नोसिस डिस्प्ले भी दिया गया है। व्हील्स की बात करें तो इसमें 27.5+ एलॉय रिम हैं जिन पर MAXXIS 27.5X2.6 डाइमेंशन वाले टायर लगे हैं। बाइक का ओरिजनल मॉडल सबसे पहले 2020 में लॉन्च किया गया था। इसमें डुअल ट्विन फ्रेम डिजाइन दिया गया है। बाइक को लाइटवेट और हाई परफॉर्मर बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.