Yadea ElitePrime Electric Scooter Launch: सिंगल चार्ज में 65km रेंज के साथ फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर Yadea ElitePrime लॉन्च, जानें कीमत

इसमें पावर, सेफ्टी और डिजाइन की सहूलियत मिलती है, जैसा कि कंपनी का कहना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023 11:53 IST
ख़ास बातें
  • डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है और स्कूटर फोल्ड भी किया जा सकता है
  • इसका ब्रेकिंग सिस्टम काफी पावरफुल है।
  • 800W की मोटर के साथ इसमें 30 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड दी गई है।

सेफ्टी के लिहाज से यह स्कूटर 45 डिग्री टिल्ट होने पर खुद ही स्टॉप हो जाता है।

Photo Credit: Yadea

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी Yadea की ओर से नया Yadea ElitePrime इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। यह एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे आसानी से पोर्ट करके ले जा सकते हैं। इसमें 800W मोटर दी गई है जो कि इसे 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर दौड़ा सकती है। एक बार चार्ज करने पर स्कूटर 65 किलोमीटर तक जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है। इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Yadea ElitePrime Electric Scooter Price

याडिया एलीट प्राइम इलेक्ट्रिक स्कूटर को Indiegogo पर पेश किया गया है जिसे क्राउडफंडिंग कैम्पेन के तहत खरीदा जा सकता है। Yadea ElitePrime की कीमत 1299.99 डॉलर (लगभग 1,06,400 रुपये) है। इसे Indiegogo क्राउडफंडिंग के तहत खरीदा जा सकता है। अर्ली बर्ड ऑफर भी कंपनी इस पर दे रही है जिसके साथ यह 53% डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। क्राउडफंडिंग 18 अप्रैल से शुरू होकर जून 2023 तक चलेगी। 

Photo Credit: Yadea

 

Yadea ElitePrime Electric Scooter Specifications

Yadea ElitePrime Electric Scooter के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें पावर, सेफ्टी और डिजाइन की सहूलियत मिलती है, जैसा कि कंपनी का कहना है। डिजाइन काफी कॉम्पेक्ट है और इलेक्ट्रिक स्कूटर फोल्ड भी किया जा सकता है जो इसे एक पोर्टेबल टूव्हीलर बनाता है। इसका ब्रेकिंग सिस्टम काफी पावरफुल है। 800W की मोटर के साथ इसमें 30 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इसमें एक और खास फीचर कंपनी ने दिया है। सेफ्टी के लिहाज से यह स्कूटर 45 डिग्री टिल्ट होने पर खुद ही स्टॉप हो जाता है। यानि कि चालक के गिरने की संभावना इसमें बहुत कम हो जाती है। 

रेंज की बात करें तो इसे एक बार चार्ज करने पर 65 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। राइड को आरामदायक रखने के लिए इसमें फ्रंट और रियर में सस्पेंशन सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा यह कुछ मॉडर्न फीचर्स से लैस होकर आता है। ई-स्कूटर में कंपेनियन ऐप दिया गया है जो iOS और Android डिवाइसेज के सपोर्ट के साथ आता है। ऐप के माध्यम से इसमें कई तरह के कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें कि क्रूज कंट्रोल, डाइनेमिक कनेक्शन, रियल टाइम फोकस और लॉक-अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.