Volvo EM90 इलेक्ट्रिक मिनीवैन देती 738 Km की फुल चार्ज रेंज, छत पर भी लगी है स्क्रीन

चीनी बाजार के लिए Volvo की मूल कंपनी Geely द्वारा विकसित Zeekr 009 लक्जरी मिनीवैन पर आधारित, EM90 में 116 kWh बैटरी पैक मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 17:43 IST
ख़ास बातें
  • Volvo EM90 इलेक्ट्रिक MPV को चीनी बाजार में पेश किया गया है
  • इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग मिलती है, जो अन्य वाहन को चार्ज कर सकती है
  • कार 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है
Volvo ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल EM90 को पेश किया है, जो कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में करीब 738 किलोमीटर चल सकती है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक MPV "आरामदायक लिविंग रूम" कह रही है। पिछले कुछ समय से कंपनी इस इलेक्ट्रिक मिनीवैन/एमपीवी को लगातार टीज कर रही थी और अब, आखिरकार इससे पर्दा उठा दिया गया है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि वोल्वो इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी या नहीं।

Volvo EM90 इलेक्ट्रिक MPV को चीनी बाजार में पेश किया गया है। फिलहाल इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है। हालांकि, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी के अनुसार, टेस्टिंग में EM90 सिंगल चार्ज में 738 किलोमीटर की रेंज निकालकर दी है। चीनी बाजार के लिए Volvo की मूल कंपनी Geely द्वारा विकसित Zeekr 009 लक्जरी मिनीवैन पर आधारित, EM90 में 116 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार DC फास्ट चार्जर का उपयोग करके 30 मिनट से भी कम समय में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

EM90 अपने भाई, EX90 फ्लैगशिप SUV के समान बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग फीचर के साथ आता है, जिससे EM90 की बैटरी को अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों और उपकरणों को चार्ज करने के लिए पावर बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। वाहन 268 hp जनरेट करने वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से पावर लेता है, जो इसे 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है।
 

EM90 के इंटीरियर की बात करें, तो कंपनी ने कार को हाई-टेक फीचर्स से लैस बनाया है, जिसमें 15.4-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक अतिरिक्त 15.6-इंच की रूफ पर लगी स्क्रीन, एक प्रीमियम 21-स्पीकर बोवर्स एंड विल्किंस ऑडियो सिस्टम, सराउंड-व्यू कैमरे शामिल हैं। इसमें कुछ एडवांस एडिशन भी हैं, जैसे मिलीमीटर-वेव रडार और अल्ट्रासोनिक रडार की मौजूदगी। इसके अलावा, Volvo EM90 EV में आसान और अधिक आरामदायक सवारी के लिए डुअल-चेंबर एयर सस्पेंशन और साइलेंट टायर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.