सिंगल चार्ज में 450KM रेंज वाली Volkswagen की सबसे सस्ती कार ID. 2all पेश, जानें क्या है खास

Volkswagen ID. 2all की कीमत 25,000 यूरो (लगभग 21,95,284 रुपये) तक होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार यूरोपीयन मार्केट में 2025 में एंट्री लेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen ने Volkswagen ID. 2all इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है।
  • Volkswagen ID. 2all की कीमत 25,000 यूरो (लगभग 21,95,284 रुपये) तक होगी।
  • Volkswagen ID. 2 एक बार चार्ज होकर 450 किमी की दूरी तय कर सकती है।

Volkswagen ID. 2all सिंगल चार्ज में 450 की रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Volkswagen

जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने बुधवार को एक नई बजट इलेक्ट्रिक कार ID. 2all पेश कर दी है। यह उन 10 कारों में से एक है जिन्हें कंपनी 2026 तक लेकर आने वाली है। यहां हम आपको Volkswagen ID. 2all के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Volkswagen ID. 2all की कीमत


Volkswagen के मुताबिक, कीमत की बात की जाए तो Volkswagen ID. 2all की कीमत 25,000 यूरो (लगभग 21,95,284 रुपये) तक होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक कार यूरोपीयन मार्केट में 2025 में एंट्री लेगी।

Volkswagen पैसेंजर कार्स के सीईओ थॉमस शेफर ने कहा कि "हम Volkswagen को एक रियल लव ब्रांड बनाने के उद्देश्य के साथ तेजी से बदल रहे हैं। ID. 2all से पता चलता है कि हम ब्रांड को कहां ले जाना चाहते हैं। हम ग्राहक के करीब रहना चाहते हैं और शानदार डिजाइन के कॉम्बिनेशन में टॉप टेक्नोलॉजी प्रदान कर रहे हैं। हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लोगों तक पहुंचाने के लिए तेजी से ट्रांसफॉर्मेशन कर रहे हैं।"
 

पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Volkswagen ID. 2all में दी गई मोटर 166 kW/226 PS की पावर जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो यह कार एक बार चार्ज होकर 450 किमी की दूरी तय कर सकती है। इस कार की बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 20 मिनट का समय लगता है। यह इलेक्ट्रिक कार 160 किमी की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। वहीं इस कार को 0-100 किमी की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 7 सेकेंड्स का समय लगता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4,050mm, चौड़ाई 1,812mm, ऊंचाई 1,530mm, व्हीलबेस 2600mm और स्टोरेज वॉल्युम 490 से 1,330 लीटर है।
 

इंटीरियर और एक्सटीरियर


इंटीरियर की बात करें तो ID. 2all में क्लियर डिजाइन है। इसकी खासियत एक हाई-क्वालिटी वाला अपीरियंस है। इसमें क्लासिक वॉल्यूम कंट्रोल और एक अलग एयर कंडीशनिंग ब्लॉक के साथ एक इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एक्सटीरियर की खासियतों में से एक इसका सी पिलर डिजाइन है, जिसे पहले गोल्फ के लिए तैयार किया गया था। ID. 2all पहली वोक्सवैगन कार है, जिसमें यह लुक देखने को मिला है। इस कॉन्सेप्ट कार में व्हील्स पर पावरफुल स्टेंस, फ्रेंडली फेस और शानदार डाइनामिक्स हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Electric Car, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.