Ola शोरूम में कस्टमर ने लगा दी आग! सर्विस से नहीं था खुश, देखें Viral Video

रिपोर्ट के मुताबिक कई मेकेनिक्स का कहना है कि ओला सर्विस सेंटर्स पर कस्टमर की ढेर सारी कंप्लेंट्स आती हैं और उन्हें इन सभी के साथ डील करने में समस्या होती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • शख्स कई बार स्कूटर को लेकर शोरूम पहुंचा लेकिन उसे संतुष्टि नहीं मिली।
  • घटना के दिन नाखुश शख्स अपने साथ पेट्रोल भी लेकर आया था।
  • शख्स ने शोरूम के 6 टूव्हीलर्स में कथित तौर पर आग लगा दी।

कर्नाटक में एक कस्टमर ने Ola Electric के शोरूम में आग लगा दी।

Photo Credit: IANS

Ola के शोरूम में एक कस्टमर ने कथित तौर पर आग लगा दी। कर्नाटक में 26 साल के एक शख्स को कथित तौर पर Ola Electric के शोरूम में आग लगाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि कस्टमर ने हाल ही में ओला से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। लेकिन वह कंपनी की सर्विसेज से संतुष्ट नहीं था। इसलिए उसने शोरूम में कथित रूप से आग लगा दी। 

बुधवार को कर्नाटक में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ola Electric के शोरूम में आग लगने की घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, 26 साल के शख्स ने शोरूम को आग के हवाले कर दिया जो कि ओला का कस्टमर था। Ola Electric से इसने नया ई-स्कूटर खरीदा था और यह सर्विसेज से खुश नहीं था। Ola Electric भारत की नम्बर वन इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर है। लेकिन लोगों में पिछले कुछ समय से कंपनी की सर्विसेज के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक कई मेकेनिक्स का कहना है कि ओला सर्विस सेंटर्स पर कस्टमर की ढेर सारी कंप्लेंट्स आती हैं और उन्हें इन सभी के साथ डील करने में समस्या होती है। मोहम्मद नदीम नामक शख्स ने पिछले महीने ही ओला से एक टू-व्हीलर खरीदा था। यह शख्स पेशे से मैकेनिक ही है। कुछ दिनों के अंदर ही स्कूटर में समस्या आने लगी। वह स्कूटर को शोरूम में सर्विस के लिए वापस लेकर आया लेकिन उसे संतुष्टि नहीं मिली। 

पुलिस के मुताबिक, शख्स कई बार स्कूटर को लेकर शोरूम पहुंचा लेकिन उसे संतोषजनक सर्विसेज नहीं मिलीं। घटना के दिन नाखुश शख्स अपने साथ पेट्रोल भी लेकर आया था, और उसने शोरूम के 6 टूव्हीलर्स में आग लगा दी। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। Reuters की ओर से पुष्टि नहीं हो पाई थी कि असल में व्हीकल के साथ क्या समस्या थी। पुलिस का अनुमान है कि शोरूम को लगभग 8,50,000 रुपये का नुकसान हुआ है। Ola वेबसाइट के अनुसार, Ola के पूरे भारत में 431 सर्विस सेंटर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन
  3. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Dyson ने लॉन्च किया कैमरे वाला एयर प्यूरिफायर, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
  2. Dyson ने लॉन्च किया कैमरे वाला एयर प्यूरिफायर, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन
  4. Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर
  5. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  6. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  7. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स
  9. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
  10. Vivo X300 Ultra vs iPhone 17 Pro Max vs Google Pixel 10 Pro XL: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.