Elon Musk का भारत दौरा रद्द होने के बाद अब Tesla ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें घटाई, जानें कारण

कीमतों में कटौती कथित तौर पर तब हुई जब टेस्ला ने इस महीने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पहली तिमाही में उसकी ग्लोबल व्हीकल डिलीवरी लगभग चार वर्षों में पहली बार गिर गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Tesla ने चीन, अमेरिका सहित कई बड़ी मार्केट में अपनी EVs की कीमतें घटाई
  • ऑटोमेकर डिलीवरी में अपनी पहली वार्षिक गिरावट से जूझ रहा है
  • गिरती बिक्री और EVs सेगमेंट में बढ़ता प्राइस वॉर है कटौती की मुख्य वजह
अमेरिका में कीमतों में कटौती के बाद, Tesla ने चीन और जर्मनी सहित अपने कई मुख्य मार्केट में भी टेस्टा इलेक्ट्रिक कारों को सस्ता कर दिया है। कहा जा रहा है कि कीमतों में अचानक ये कटौती गिरती बिक्री और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए चल रहे प्राइस वॉर, विशेष रूप से चीनी बाजार में, के चलते हुई है। एलन मस्क (Elon Musk) के स्वामित्व वाली कंपनी ने पिछले साल अपनी कमाई के हिस्से में कटौती करते हुए EVs की कीमतों को कम कर मार्केट में इस प्राइस वॉर को शुरू किया था। इसके अलावा, बता दें कि मस्क ने पिछले सोमवार को कहा था कि Tesla अपने ग्लोबल वर्कफोर्सके 10% से अधिक की छंटनी करेगा क्योंकि ऑटोमेकर डिलीवरी में अपनी पहली वार्षिक गिरावट से जूझ रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla ने चीन, जर्मनी सहित कई बड़े बाजारों में अपने EVs की कीमतों में कटौती की है। टेस्ला ने चीन में Model 3 की शुरुआती कीमत को 14,000 युआन (करीब 1.64 लाख रुपये) से घटाकर 231,900 युआन (करीब 27.24 लाख रुपये) कर दिया है। वहीं, जर्मनी में, Model 3 रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) वेरिएंट की कीमत 42,990 यूरो (करीब 38.12 लाख रुपये) से घटाकर 40,990 यूरो (करीब 36.35 लाख रुपये) कर दी गई है।
Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि Tesla Mode Y, Model X और Model S इलेक्ट्रिक कारों को अमेरिका में 2,000 डॉलर (करीब 1.66 लाख रुपये) सस्ता कर दिया गया है। वहीं, बीते शनिवार को टेस्ला ने अमेरिका में अपने फुल सेल्फ-ड्राइविंग ड्राइवर असिस्टेंट सॉफ्टवेयर की कीमत 12,000 डॉलर से घटाकर 8,000 डॉलर कर दी।

कीमतों में कटौती कथित तौर पर तब हुई जब टेस्ला ने इस महीने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पहली तिमाही में उसकी ग्लोबल व्हीकल डिलीवरी लगभग चार वर्षों में पहली बार गिर गई है।
Advertisement

टेस्ला के प्रवक्ता ने रॉयटर्स से कहा कि कीमतों में कटौती अमेरिकी, चीन और यूरोप के साथ-साथ मध्य पूर्व और अफ्रीका के कई अन्य देशों में भी की गई है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि टेस्ला चीफ मस्क ने भारत का अपना दौरा भी टाल दिया है। इस विजिट में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग होनी थी। भारत में बिजनेस शुरू करने की घोषणा के लिए मस्क का 21 अप्रैल को आने का कार्यक्रम था। पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी और मस्क की अमेरिका के न्यूयॉर्क में मीटिंग हुई थी। टेस्ला ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स लगाने के लिए लॉबीइंग की थी। पिछले महीने केंद्र सरकार ने नई EV पॉलिसी की घोषणा की थी जिसमें किसी ऑटोमोबाइल कंपनी के कम से कम 50 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करने पर कुछ मॉडल्स पर इम्पोर्ट टैक्स को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत किया गया है। हालांकि, देश की ऑटोमोबाइल कंपनियां इस छूट का कड़ा विरोध कर रही थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.