260 km रेंज वाली Stromer ST7 Alinghi Red Bull Racing ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

Stromer ST7 Alinghi Red Bull Racing की केवल 350 यूनिट्स ही उपलब्ध कराई जाएंगी। कस्टमाइजेशन के आधार पर ई-बाइक की कीमत 13,999 से 15,000 डॉलर (करीब 11.50 लाख से 12.30 लाख रुपये) के बीच होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • ई-बाइक सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर की रेंज दे सकती है
  • इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है
  • कस्टमाइजेशन के आधार पर ई-बाइक की कीमत 13,999 से 15,000 डॉलर है

Stromer ST7 Alinghi Red Bull Racing की केवल 350 यूनिट्स ही उपलब्ध कराई जाएंगी

Stromer ने Alinghi Red Bull Racing के साथ साझेदारी के तहत ST7 का एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह ई-बाइक सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर की रेंज दे सकती है और इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इस पावर के लिए ई-बाइक में 940W इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है। ई-बाइक इसके लिए तैयार ऐप के जरिए GPS ट्रैकिंग की सुविधा सपोर्ट करती है। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

Stromer का कहना है कि ST7 Alinghi Red Bull Racing की केवल 350 यूनिट्स ही उपलब्ध कराई जाएंगी। कस्टमाइजेशन के आधार पर ई-बाइक की कीमत 13,999 से 15,000 डॉलर (करीब 11.50 लाख से 12.30 लाख रुपये) के बीच होगी। ई-बाइक कई साइज में उपलब्ध होगी और इसके साथ 10 साल की वारंटी दी जाएगी। फ्री गुडीज के रूप में ग्राहकों को ARBR (Alinghi Red Bull Racing) लोगो से लैस एक लेदर बैग दिया जाएगा।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Stromer ST7 ARBR में रियर-व्हील 940W इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो स्पोर्ट मोड में 52Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ई-बाइक में 1,140Wh की बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 260 km तक की रेंज देने का दावा करती है।

खासियतों की बात करें, तो Stormer का कहना है कि ST7 ARBR लिमिटेड एडिशन ई-बाइक पहली S-Pedelec है, जिसमें Pinton Smart Shift C1.12i सिस्टम फिट किया गया है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक शिफ्टिंग सिस्टम है, जो स्पोर्ट्स कारों में पैडल शिफ्टर्स के समान काम करता है। ई-बाइक में गेट्स कार्बन बेल्ट ड्राइव भी है, जो रखरखाव के झंझट और लागत को कम रखने में मदद करता है। 
Advertisement

इसे इसके सहयोगी ऐप से कनेक्ट करने के बाद राइडर GPS ट्रैकिंग का इस्तेमाल कर सकता है। ऐप स्पीड, बैटरी स्टेटस सहित कुछ अन्य अहम जानकारियां भी प्रदान करता है। Stromer ST7 ARBR ई-बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है। इसमें 27.5-इंच के टायर मिलते हैं और फ्रंट और बैक में क्रमश: हेडलाइट और टेल लाइट फिट की गई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.