Stellantis Citroen e C3 EV: 320Km रेंज के साथ Stellantis ने पेश की अफॉर्डेबल Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत

Stellantis e-C3 के लिए कंपनी का लक्ष्य हर साल 50 हजार यूनिट्स बेचने का बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2023 12:44 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार में 300 किलोमीटर से भी लंबी रेंज मिलती है।
  • साथ ही यह 57 मिनट के फास्ट चार्ज फीचर से लैस होकर आएगी।
  • e-C3 EV यूरोप की पहली अफॉर्डेबल ईलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश की गई है।

Stellantis e-C3 के लिए कंपनी का लक्ष्य हर साल 50 हजार यूनिट्स बेचने का बताया गया है।

Photo Credit: citroen.in

Stellantis ने अपनी नई अफॉर्डेबल EV Citroen e-C3 पेश कर दी है। कंपनी EV बनाने वाल दुनिया की तीसरी बड़ी ऑटोमेकर कहलाती है। चीन के बाद अब इसने यूरोप में बनी अफॉर्डेबल EV पेश की है जो कि अक्टूबर के मध्य तक कस्टमर्स के बीच होगी। इलेक्ट्रिक कार में 320 किलोमीटर लंबी रेंज मिलने वाली है। साथ ही यह 57 मिनट के फास्ट चार्ज फीचर से लैस होकर आएगी। आइए इसके बारे में कुछ और बातें जानते हैं। 

EV कंपनियों का दुनियाभर में तेजी से विस्तार हो रहा है। BYD, Tesla के बाद Stellantis का नाम भी बड़े फर्मों में आता है। कंपनी अब यूरोप में बनी Citroen e-C3 इलेक्ट्रिक कार लेकर आई है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, यह एक अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार (Affordable Electric Car) है जिसकी कीमत €25,000 (लगभग 22 लाख रुपये) होगी। Renault Dacia Spring और  MG ZS EV जैसी कारों को यह सीधी टक्कर देने वाली है। e-C3 EV यूरोप की पहली अफॉर्डेबल ईलेक्ट्रिक कार के रूप में पेश की गई है जिसमें कंपनी का स्मार्ट कार आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 320 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलेगी। खास बात ये भी है कि इसे SUV के अलावा हैचबैक मॉडल में भी लॉन्च किया जाएगा। 

Stellantis e-C3 के लिए कंपनी का लक्ष्य हर साल 50 हजार यूनिट्स बेचने का बताया गया है। कार को Slovakia में एसेम्बल किया जाएगा। 2024 के शुरू होने से पहले यह कस्टमर्स के बीच उपलब्ध होगी, ऐसा कहा गया है। अभी अक्टूबर के लिए इसके लॉन्च का कयास लगाया गया है। कंपनी आने वाले समय में ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करने जा रही है जिसके लिए खबर है कि यह इसमें 30 बिलियन यूरो का निवेश करेगी। यह निवेश करने के लिए कंपनी ने 2025 का टारगेट रखा है। 

यूरोप में ईवी मार्केट अब तेजी से बढ़ने वाली है। आपको बता दें कि आने वाले सालों में यूरोप की इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में तेजी से विकास देखने को मिलेगा। कारण ये है कि यूरोपियन यूनियन ने गैसोलीन और डीजल से चलने वाली कारों की सेल 2035 तक पूरी तरह से बंद करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में लोगों को व्यापक स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट होना होगा जिससे यहां EV मार्केट का तेजी से विस्तार होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  4. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  5. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  8. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  9. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.