840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत

यह 12amp स्मार्ट चार्जर से लैस होकर आती है जिसमें मल्टीपल चार्जिंग मोड मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जून 2026 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Specialized Levo 4 X में 850 W की मोटर लगी है।
  • यह सिंगल चार्ज में 4.4 घंटे का राइडिंग टाइम दे सकती है।
  • अन्य फीचर्स में 2.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है।

Specialized Levo 4 X में 850 Wh की मोटर लगी है।

Specialized की ओर से नई माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। Specialized Levo 4 X को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर लॉन्च की गई है जिसमें 840 Wh की बैटरी मिलती है। यह 111Nm टॉर्क पैदा करती है और 4.4 घंटे का राइडिंग टाइम देती है। यह फुल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक प्लेटफॉर्म पर बनी है जिसमें Levo 4 11m कार्बन फ्रेम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स। 

Specialized Levo 4 X MTB Price

Specialized Levo 4 X की कीमत 11,999.99 डॉलर (लगभग 11,41,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे सिंगल कलर वेरिएंट में उतारा है। यह फियरी रेड कलर में खरीदी जा सकती है। 

Advertisement

Specialized Levo 4 X MTB Features

Specialized Levo 4 X में 850 Wh की मोटर लगी है। यह 111 Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 4.4 घंटे का राइडिंग टाइम दे सकती है। कंपनी ने इसे एडजस्टेबल बनाया है। साथ ही फ्रंट और रियर में कार्गो भी दिया गया है जिसमें कि 22 किलो तक वजन आ सकता है। 

यह कंपनी की फुल सस्पेंशन इलेक्ट्रिक बाइक है जिसका वजन 27.2 किलोग्राम है। यह कंपनी के हाई परफॉर्मेंस S-Works 3.1 मिड मोटर ड्राइव से लैस होकर आती है। कंपनी के अनुसार एक बार के चार्ज में यह 4.4 घंटे चलती है लेकिन राइडिंग टाइम टेरेन और असिस्टेंस लेवल पर निर्भर करता है। इसमें फ्रंट की तरफ 160 mm FOX 38 Factory फॉर्क लगा है जबकि रियर साइड में 150 mm FOX Float X Factory रियर शॉक लगा है। यह खास GENIE शॉक तकनीकी से लैस की गई है। इसमें फ्रंट में 220mm के ओवरसाइज फोर-पिस्टन ब्रेक लगे हैं। वहीं, रियर में 220mm के रोटर लगे हैं। 

Advertisement

अन्य फीचर्स में 2.2 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें कंपेनियन ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। यह 12amp स्मार्ट चार्जर से लैस होकर आती है जिसमें मल्टीपल चार्जिंग मोड मिल जाते हैं। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.