Segway Ninebot C2 Lite: 14 Km रेंज देने वाले इस ई-स्कूटर खास बच्चों के लिए किया गया है डिजाइन, जानें कीमत

ई-स्कूटर को वर्तमान में JD.com सहित चीन में रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मई 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Segway Ninebot C2 Lite ई-स्कूटर को चीन में लॉन्च किया गया है
  • इसकी शुरुआती कीमत 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) है
  • ई-स्कूटर की बैटरी को करीब 1.17 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है

Photo Credit: Segway

Segway Ninebot ने बच्चों के लिए C2 Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। नाइनबोट C2 Lite को खास बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसे कंपनी के अनुसार चलाना और संभालना आसान है। इसकी टॉप स्पीड 16 किमी प्रति घंटा है। यह सिंगल चार्ज में 14 किलोमीटर तक चलने का दावा भी करता है। Xiaomi के इकोलॉजिकल चेन पार्टनर का कहना है कि यह 6 वर्ष से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आदर्श है।

Segway Ninebot C2 Lite ई-स्कूटर को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे काले कलर के एक्सेंट के साथ ब्लू और गोल्डन कलर सहित कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। ई-स्कूटर को वर्तमान में JD.com सहित चीन में रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर 899 युआन (करीब 10,300 रुपये) की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फिलहाल भारत सहित ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई शब्द नहीं कहे गए हैं।

Segway Ninebot C2 Lite बच्चों के लिए डिजाइन किया गया ई-स्कूटर मॉडल है, जो 7.8 किलोग्राम वजन के साथ हल्का है। इसका माप भी 856 x 400 x 950 mm है। ई-स्कूटर कॉन्पेक्ट है और कंपनी के अनुसार, यह 115 - 145 cm की रिकमेंडेड ऊंचाई के साथ 6 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है। नए ई-स्कूटर का डिस्प्ले IPX4 वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन से लैस आता है। कंपनी का कहना है कि यह 50 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है।

ई-स्कूटर की मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 14 किलोमीटर है। ई-स्कूटर की बैटरी को करीब 1.17 घंटे (70 मिनट) में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह 120W इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 16 किमी/घंटा की टॉप स्पीड दे सकती है। Segway Ninebot का कहना है कि C2 Lite ई-स्कूटर को यदि फुल स्पीड पर इस्तेमाल किया जाए, तो इसका बैटरी पैक मैक्सिमम 9 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम होगा।

इसमें एक मैकेनिकल ब्रेक है फिट किए गए हैं। नया ई-स्कूटर 7-इंच इनर हॉलो टायर्स के साथ आता है। स्कूटर RGB ब्रीदिंग लाइट्स, एलईडी स्क्रीन और तीन राइडिंग मोड्स (स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और पावर-असिस्टिंग) से लैस है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Segway Ninebot, Segway ninebot C2 Lite
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.