200 Km रेंज वाले Renault इलेक्ट्रिक ट्रक में होगी Coco-Cola की डिलीवरी, कंपनी ने Elon Musk को किया ट्रोल

Renault Trucks के अनुसार, डिलीवरी पर कोका-कोला के लॉजिस्टिक डेटा के अनुरूप मॉडल को कस्टम-डिजाइन किया गया था। इनमें ट्रक ड्राइवरों के लिए एनर्जी एफिशिएंसी, आराम और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Coca-Cola की इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रक के लिए Renault के साथ साझेदारी है
  • PepsiCo ने इसके लिए Tesla के Semi इलेक्ट्रिक ट्रक ऑर्डर किए थे
  • टेस्ला ट्रक के रिलीज से पहले Renault ने अपने ट्रकों को किया डिलीवर

Renault ने हाल ही में Elon Musk की फिरकी ली थी

Renault ने कोका-कोला (Cola-Cola) के लिए अपने इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रकों को रिलीज करना शुरू कर दिया है और इसके साथ ही Tesla को Semi ट्रक की लेट डिलीवरी के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि Coca-Cola ने अपने इलेक्ट्रिक डिलीवरी ट्रक के लिए Renault के साथ साझेदारी की थी, जबकि PepsiCo ने इसके लिए Tesla के Semi इलेक्ट्रिक ट्रक ऑर्डर किए थे। अब, टेस्ला सेमी की रिलीज से पहले रेनॉल्ट ने अपने इलेक्ट्रिक ट्रकों को पेश कर दिया है। पेप्सी 1 दिसंबर को टेस्ला सेमी के साथ अपना डिलीवरी ऑपरेशन शुरू करने वाली है।

बता दें, हाल ही में Renault Trucks ने Semi के लिए एलन मस्क (Elon Musk) और Tesla को ट्रोल किया था। कंपनी ने एक छोटे विज्ञापन के जरिए Tesla पर सीधा निशाना साधा था और साथ ही Elon Musk को भी ट्वीट में टैग किया था। जहां एक ओर पेप्सी अपना मेगाचार्जर स्टेशन स्थापित करने में लगी है, वहीं कोका-कोला ने पहले ही बेल्जियम में अपने नए इलेक्ट्रिक ट्रकों के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
 

Renault और Tesla के दोनों कंपनियों ने EV इंडस्ट्री के हैवी-ड्यूटी स्पेस में एंट्री की है। टेस्ला के सीईओ ने 2017 के बाद से सेमी की रिलीज के संबंध में कई असफल वादे किए हैं। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इस साल 1 दिसंबर तक Tesla अपने पहले ग्राहक PepsiCo को 15 ट्रकों डिलीवर कर देगी।
 

Renault Trucks के अनुसार, डिलीवरी पर कोका-कोला के लॉजिस्टिक डेटा के अनुरूप मॉडल को कस्टम-डिजाइन किया गया था। इनमें ट्रक ड्राइवरों के लिए एनर्जी एफिशिएंसी, आराम और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। ये ट्रक ब्लाइंड स्पॉट को खत्म करने के लिए 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, यात्री की तरफ एक क्लीयर डोर और पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों को चेतावनी देने के लिए लाउडस्पीकर से भी लैस हैं।
Advertisement

कोका-कोला को जारी किए गए Renault इलेक्ट्रिक ट्रक पेपर पर Tesla Semi की तुलना में कम रेंज के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि ये ट्रक 200 km की सिंगल चार्ज रेंज के साथ आते हैं। ट्रक को रात में किसी भी डेडिकेटेड चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

प्रेस रिलीज के जरिए रेनॉल्ट ने बताया है कि कंपनी यूरोप में कई साझेदारियों के जरिए लगातार पब्लिक चार्जिंग स्टेशन जोड़ रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.