Okaya EV Motofaast इलेक्ट्रिक स्कूटर 120km रेंज के साथ पेश, Rs 2500 में करें बुक

इसमें 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन आती है। इसमें कई तरह के फंक्शन दिए गए हैं जिसमें स्पीड, राइडिंग मोड, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टाइम और बैटरी प्रतिशत शामिल है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • स्कूटर देखने में एक स्लीक डिजाइन कैरी करता है और काफी स्टाइलिश है।
  • यह 120 किलोमीटर रेंज के साथ पेश किया गया है।
  • स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Okaya EV Motofaast कंपनी की ओर से नया स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है

Photo Credit: Okaya

Okaya EV ने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर सेग्मेंट में नया अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। यह है नया Okaya EV Motofaast इलेक्ट्रिक स्कूटर जो कि 120 किलोमीटर की रेंज के साथ आने वाला है। स्कूटर देखने में एक स्लीक डिजाइन कैरी करता है और काफी स्टाइलिश है। ओकाया ईवी मोटोफास्ट के लिए कंपनी ने प्रीबुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स, और इसे किस कीमत में प्री-बुक किया जा सकता है। 

Okaya EV Motofaast कंपनी की ओर से नया स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कि 120 किलोमीटर रेंज के साथ पेश किया गया है। स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से लेकर सवा लाख रुपये तक हो सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत की अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। इसकी लॉन्च डेट भी घोषित होना बाकी है, लेकिन संभावना है कि यह फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और इसे मात्र 2500 रुपये की कीमत देकर प्री-बुक किया जा सकता है। 
 

Okaya EV Motofaast features

ओकाया ईवी मोटाफास्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड बताई गई है। स्कूटर में लीथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। इसके लिए कहा गया है कि यह ओवरहीटिंग के रिस्क को कम करती है। साथ ही इनकी चलने की मियाद भी ज्यादा बताई गई है। स्कूटर में लाइटवेट एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन आती है। इसमें कई तरह के फंक्शन दिए गए हैं जिसमें स्पीड, राइडिंग मोड, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, टाइम और बैटरी प्रतिशत शामिल है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट्स और टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। इसमें डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं और शॉक एब्जॉर्बर हैं। कंपनी ने अभी तक इसके इंजन डिटेल्स की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Okaya EV Motofaast, Okaya EV Motofaast e scooter

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले, 8000mAh होगी बैटरी! देखें पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.